फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up minister sp singh baghel statement over triple talaq bill

तीन तलाक पर बोले योगी के मंत्री- शादी सात जन्मों का बंधन, 'तीन शब्दों' का नहीं

Thu, 27 Dec 2018 08:02 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Dec 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
up minister sp singh baghel statement over triple talaq bill
परिक्रमा करते कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सरकार में पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विभाग के मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि शादी सात जन्मों का बंधन है, इसे तीन शब्दों से तोड़ा नहीं जा सकता। महिलाओं के सम्मान के लिए तीन तलाक का बिल जरूरी है। 
विज्ञापन


एसपी सिंह बघेल ने गुरुवार को गिरिराज जी की परिक्रमा की। उन्होंने अपनी परिक्रमा को निराश्रित, बेसाहरा गायों के पुनर्वास के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने आन्यौर में पत्रकारों से बातचीत की। 
विज्ञापन


हनुमान जी को लेकर बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि ईश्वर को जाति बंधन में बांधना ठीक नहीं है। ईश्वर सर्वव्यापी जगत का कल्याण करने वाला है। वहीं तीन तलाक पर उन्होंने कहा कि शादी जैसे बंधन को तीन शब्दों में खत्म कर देना संविधान के खिलाफ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द बनेगा राम मंदिर

राम मंदिर मुद्दे पर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि न्यायपालिका देश की आवाज को सुनेगी और जल्द ही अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि जब महापुरुषों की मूर्ति लग सकती है तो भगवान राम के जन्मस्थान पर राम मंदिर क्यों नहीं बन सकता है। यह दूसरे पक्ष को सोचना होगा।

गाय की दुर्दशा पर योगी के मंत्री ने कहा कि सरकार ने विदेशी तकनीक के जरिये वर्गीकृत सीमेंस से गाय का कृत्रिम गर्भाधान रखा है। यह तकनीक चार से पांच महीने में आ जाएगी। इससे 92 प्रतिशत गाय के बछिया पैदा होगी।

इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री ने परिक्रमा कर गिरिराज दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु के दर्शन किये। कनक भवन में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed