फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Minister Portfolio 2022 Cabinet minister Baby Rani Maurya get Women Welfare, Child Development and Nutrition Department

योगी सरकार 2.0: बेबीरानी मौर्य को महिला एवं बाल विकास की जिम्मेदारी, योगेंद्र उपाध्याय संभालेंगे तीन विभाग

Mon, 28 Mar 2022 08:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Mar 2022 08:59 PM IST
सार

योगी सरकार 2.0 में आगरा से तीन मंत्री बने हैं। विधायक बेबीरानी मौर्य और योगेंद्र उपाध्याय को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। एमएलसी धर्मवीर प्रजापति को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मिला है। सोमवार को मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए। 

विज्ञापन
Up Minister Portfolio 2022 Cabinet minister Baby Rani Maurya get Women Welfare, Child Development and Nutrition Department
कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में शपथ ग्रहण के तीसरे दिन मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। आगरा ग्रामीण से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य को महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। कैबिनेट योगेंद्र उपाध्याय को तीन विभागों की जिम्मेदारी मिली है। वह उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं एमएलसी धर्मवीर प्रजापति के पास कारागार और होमगार्ड्स विभाग रहेगा। यूपी के मंत्रिमंडल में धर्मवीर प्रजापति राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए गए हैं। 

विज्ञापन

लक्ष्मी नारायण चौधरी को मिली यह जिम्मेदारी

छठी बार कैबिनेट मंत्री बने मथुरा के छाता से विधायक लक्ष्मी नारायण चौधरी को गन्ना विकास और चीनी मिलों की जिम्मेदारी मिली है। लक्ष्मी नारायण पहली बार 1996 में उद्यान मंत्री बने थे। दो बार कारागार मंत्री रहे। 2017 में पशु पालन एवं दुग्ध विकास मंत्री बने। 2022 में फिर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। एलएलबी पास चौधरी लक्ष्मी नारायण की पहचान बड़े जाट नेता के रूप में है। भाजपा ने उन्हें दोबारा कैबिनेट मंत्री बनाकर जातिगत समीकरण साधने का प्रयास किया। 

विज्ञापन

जयवीर सिंह बने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री 

मैनपुरी सीट पर भगवा फहराने वाले विधायक जयवीर सिंह को यूपी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का मंत्री बनाया गया है। कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह को पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी मिलने से आगरा मंडल में पर्यटन उद्योग को कई उम्मीदें हैं। बता दें कि मैनपुरी की चार विधानसभा सीटों में से एक मैनपुरी सदर सीट पर सपा का लगातार दो कार्यकाल से कब्जा था। इस बार भाजपा ने सदर सीट पर जयवीर सिंह को मैदान में उतारा था। उन्होंने यादव वोट में सेंधमारी कर सपा को हरा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed