फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Lok Sabha election Result 2024 BJP suffered major setback in Braj it lost Firozabad and Etah seats

UP Lok Sabha chunav Result: ब्रज में भाजपा को लगा बड़ा झटका, फिरोजाबाद और एटा सीट गवाईं, 2019 में था कब्जा

Wed, 05 Jun 2024 09:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह धर्मेंद्र यादव, अमर उजाला, आगरा
धर्मेंद्र यादव, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Jun 2024 09:46 AM IST
सार

UP Lok Sabha chunav Result 2024: ब्रज में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। फिरोजाबाद और एटा सीट गवा दी है। 2019 में इन सीटों में भाजपा का कब्जा था। 

विज्ञापन
UP Lok Sabha election Result 2024 BJP suffered major setback in Braj it lost Firozabad and Etah seats
UP Lok Sabha chunav Result - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

उत्तर प्रदेश में ब्रज में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। फिरोजाबाद और एटा लोकसभा सीटें उसके हाथ से फिसल गई हैं। एटा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह तो फिरोजाबाद से भाजपा के विश्वदीप सिंह चुनाव हार गए हैं। आगरा सीट पर प्रो.एसपी सिंह बघेल चुनाव जीते, फतेहपुर सीकरी सीट पर पिछले चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल करने वाले राजकुमार चाहर बमुश्किल सीट बचा पाए हैं। वहीं कान्हा की नगरी मथुरा में हेमामालिनी ने जीत के साथ हैट्रिक लगाई है।

विज्ञापन


आगरा लोकसभा (सुरक्षित) सीट पर भाजपा से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम को 2,71,294 वोटों से हराकर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। यहां बसपा प्रत्याशी पूजा अमरोही तीसरे स्थान पर खिसक गईं। एसपी सिंह बघेल ने पहले ही राउंड से बढ़त हासिल कर ली थी, जो अंत तक जारी रही।

विज्ञापन

मथुरा संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी सिने स्टार हेमामालिनी का स्टारडम बरकरार है। उन्होंने तीसरी बार जीत हासिल की है। हेमामालिनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मुकेश धनगर को 2.89 लाख वोटों के बड़े अंतर से हराया। उन्होंने शुरुआती राउंड से ही बढ़त हासिल की जो लगातार बढ़ती रही। विशाल अंतर से जीतने वाली पहली सीट मथुरा बन गई।
 

फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी अक्षय यादव ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के नए चेहरे विश्वदीप सिंह को 89 हजार वोट के अंतर से हराया। अक्षय ने भी किसी राउंड में भाजपा प्रत्याशी को सुकून नहीं लेने दिया। वह लगातार बढ़त बनाते रहे।
 
विज्ञापन

सपा की परंपरागत सीट मैनपुरी पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह कोई कमाल नहीं दिखा सके। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी को पीछे कर दिया। वह किसी राउंड में मुकाबले की स्थिति में नजर नहीं आए। यहां डिंपल ने 2.81 लाख वोट से जीत हासिल करके लगातार दूसरी बार इस सीट पर कब्जा बरकरार रखा। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए उपचुनाव में उन्होंने यहां से जीत हासिल की थी।
 

एटा संसदीय सीट पर सपा के देवेश शाक्य ने भाजपा के कद्दावर नेता राजवीर सिंह को 28,052 वोटों से हराया। राजवीर लगातार दो बार से यहां जीत हासिल कर रहे थे। इस बार हैट्रिक लगाने की फिराक में थे, मगर सपा ने देवेश शाक्य पर दांव लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह की हार चौंकाने वाली रही।
 

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर ब्रज में सबसे रोमांचक मुकाबला रहा। यहां पल-पल रंग बदलते मुकाबले में भाजपा के सांसद राजकुमार चाहर को कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार ने कड़ी टक्कर दी। पहले राउंड से ही कभी रामनाथ तो कभी राजकुमार मामूली बढ़त लेते रहे। बाद में आखिरकार राजकुमार चाहर ने 43,405 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed