{"_id":"622a0e3329b96e37d2372275","slug":"up-kasganj-election-result-bjp-won-kasganj-and-amanpur-samajwadi-party-win-patiyali-seat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election Result: कासगंज की दो सीटों पर भाजपा जीत, पटियाली में सपा की नादिरा सुल्तान ने हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election Result: कासगंज की दो सीटों पर भाजपा जीत, पटियाली में सपा की नादिरा सुल्तान ने हराया
Thu, 10 Mar 2022 08:11 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 10 Mar 2022 08:11 PM IST
सार
कासगंज जिले की तीन विधानसभा सीटों में से दो सीटों पर जीत हासिल कर भाजपा ने कब्जा बरकरार रखा है। लेकिन पटियाली में कमल नहीं खिल सका। यहां सपा प्रत्याशी की जीत हुई है।
विज्ञापन
पटियाली से जीतीं सपा की नादिरा सुल्तान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जिले की तीन विधानसभा सीटों में से दो सीटों कासगंज एवं अमांपुर पर जीत हासिल कर कब्जा बरकरार रखा है। जबकि भाजपा को पटियाली सीट का नुकसान हुआ है। पटियाली की सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई है। वहीं रिर्टनिंग ऑफिसरों ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों पर विजेता प्रत्याशियों को विधायक निर्वाचित होने के प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
सदर कासगंज विधान सभा सीट पर भाजपा के विधायक देवेंद्र राजपूत ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व मंत्री मानपाल सिंह को हराकर जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र राजपूत ने सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री मानपाल सिंह को हराया है।
विज्ञापन
भाजपा के देवेंद्र राजपूत को 123099 मत मिले जबकि मानपाल सिंह को 76485 मत मिले। इस तरह 49614 मतों के अंतर से भाजपा के प्रत्याशी ने जीत हासिल कर अपना कब्जा बरकरार रखा। यहां बसपा के मोहम्मद आरिफ को 22936 मत मिले जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप पांडेय को 5951 मिले।
विज्ञापन
अमांपुर से भाजपा के हरिओम वर्मा जीते
अमांपुर विधान सभा में पहली बार चुनाव मैदान में उतरे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरिओम वर्मा ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सत्यभान शाक्य को हराया। हरिओम वर्मा को 95973 मत मिले जबकि उनके सपा प्रत्याशी सत्यभान शाक्य को 52700 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी 43273 मतों के अंतर से जीते। यहां बसपा प्रत्याशी सुभाष शाक्य को 35227 मत मिले, जबकि कांग्रेस की दिव्या शर्मा को 1337 मत मिले।पटियाली में करना पड़ा हार का सामना
पटियाली विधान सभा सीट पर हुए कांटे के संघर्ष में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नादिरा सुल्तान ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ममतेश शाक्य को हराया। सपा प्रत्याशी नादिरा को 91438 मत मिले। ममतेश शाक्य को 87436 मत मिले।इस तरह नादिरा कड़े मुकाबले के बीच 4002 मतों के अंतर से जीतीं। यहां बसपा प्रत्याशी नीरज किशोर मिश्रा को 30459 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी इमरान अली को 1243 मत मिले। सभी विधान सभा क्षेत्रों रिर्टनिंग आफीसरों ने विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए।