फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP girls team reached the finals of Sub-Junior National Football Championship for the first time

Agra News: सब-जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में पहली बार पहुंची यूपी बालिका टीम

Sun, 24 Aug 2025 02:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
UP girls team reached the finals of Sub-Junior National Football Championship for the first time
आगरा। उत्तरप्रदेश की सब जूनियर बालिका फुटबॉल टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। आगरा रीजनल फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष बिल्लू चौहान ने बताया कि टीम ने पहली बार सब जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में चल रही है। फाइनल तक के सफर में पहले लीग मैच में यूपी टीम ने अंडमान निकोबार को 16-0 से मात दी। दूसरे में पुडुचेरी को 10-0 से हराया। अरुणाचल प्रदेश की टीम के न पहुंचने से यूपी को बाई मिला। टीम ने सेमीफाइनल में भी दमदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई। टीम ने यह ऐतिहासिक सफर शुरू करने से पहले 15 दिन का प्रशिक्षण आगरा के एकलव्य स्टेडियम में लिया था।
विज्ञापन


हेड कोच रवि कुमार पुनिया, टीम मैनेजर उर्वशी सिकरवार, श्रद्धा सोनकर, मोनिका चौधरी, मो. शाहिद, क्षेत्रीय खेल अधिकारी संजय शर्मा, आरिफ नगमी, एमएस बेग, अजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed