{"_id":"69a6651dab6ad6e5aa0007c8","slug":"up-farmers-distribute-potatoes-free-at-kirawali-crossing-angry-over-low-prices-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी के इस शहर में होली से पहले किसानों ने फ्री में बांटे आलू, सरकार पर साधा निशाना; जानें क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी के इस शहर में होली से पहले किसानों ने फ्री में बांटे आलू, सरकार पर साधा निशाना; जानें क्या है वजह
Tue, 03 Mar 2026 10:05 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:05 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा में किसानों ने होली पर फ्री में आलू बांटा। आलू किसान भाव न मिलने से आहत हैं। उनका कहना है कि लागत भी नहीं निकल पा रही है। सरकार किसानों की ओर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
किसानों ने फ्री में बांटे आलू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लागत की आधी कीमत भी नहीं मिलने से परेशान किसानों ने सोमवार को किरावली चौराहे पर लोगों को मुफ्त में आलू बांटकर रोष जताया। किसानों ने चेतावनी दी कि उनकी आवाज नहीं सुनी गई तो 6 मार्च को बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
जिले में इस समय आलू की खुदाई चल रही है। इस बार कीमत कम होने से किसान परेशान हैं। किसानों के मुताबिक मंडी में इस समय 400 रुपये क्विंटल आलू बिक रहा है, जबकि लागत 800 से एक हजार रुपये आ रही है। सोमवार को कम कीमत से मिलने से परेशान किसान आलू लेकर मुकेश डांगुर के नेतृत्व में किरावली बाईपास चौराहे पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आलू की कम कीमत का विरोध जताते हुए चौराहे पर आम लोगों के बीच मुफ्त में आलू बांटा। मुकेश डांगुर ने कहा कि लागत से भी आधी कीमत मिलने के कारण किसान बर्बादी की कगार पर है। सरकार ध्यान नहीं दे रही है। अशोक चौधरी ने कहा कि किसान आलू की पूरी कीमत चाहता है. लेकिन सरकार आलू का निर्यात नहीं खोल रही है।
जगदीश सिंह ने कहा कि आगरा में आलू की प्रोसेसिंग यूनिट नहीं खुली है। जिससे आलू किसानों को उनकी लागत तक नहीं मिल पा रही है। यदि किसानों की आवाज नहीं सुनी गई तो 6 मार्च को बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर चौधरी कृष्णवीर, लाला प्रधान, रामवीर इंदौलिया, रवि चौधरी, धर्मेंद्र डांगुर, मनोज डांगुर आदि किसान मौजूद रहे।