{"_id":"6176f2f5a2ad77421a6f9336","slug":"up-election-sp-rohan-p-botre-crime-riview-meeting-kasganj-news-agr5127074190","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को अभी से करें चिह्नित : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को अभी से करें चिह्नित : एसपी
विज्ञापन
कासगंज में एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे अपराध समीक्षा बैठक करते
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सोमवार को पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने पुलिस कार्यालय में चुनाव के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी और सभी थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण की दिशा में मजबूत पहल करें। अपराधियों को जेल भेजें। संबंधित थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाए। कहीं भी कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वहीं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी एसपी ने समीक्षा की और निर्देश दिए कि विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को अभी से चिह्नित कर लें।
एसपी ने कहा कि थाना प्रभारी अपराधियों की सूची तैयार कर लें एवं टीम बनाकर उनके विरुद्ध ठोस एवं सार्थक कार्रवाई करें। अपराधी किसी भी हाल में जिले की सीमा में दिखाई नहीं देने चाहिए। उनके खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। इस कार्य में कहीं कोई लापरवाही न बरती जाए। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में यह सुनिश्चित करेंगे कि रात्रि के साथ-साथ दिन में भी गश्त करेंगे। कहीं कोई वारदात होती है तो तत्काल मौके पर पहुंचेंगे। अपराधियों में पुलिस का खौफ होना चाहिए।
बैठक के दौरान एसपी ने सभी थाना प्रभारियों से विवेचनाओं से संबंधित जानकारी भी ली। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, सीओ सिटी दीप कुमार पंत, सीओ सहावर शैलेंद्र परिहार, पटियाली आर के तिवारी सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।