फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election Result 2022 Mathura Vidhan Sabha Chunav Vote Counting News In Hindi

Mathura Election Result: ब्रज में भाजपा की भगवा होली, मथुरा की पांच सीटों पर फहराया जीत का परचम

Thu, 10 Mar 2022 06:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Mar 2022 06:56 PM IST
सार

भाजपा के लिए सबसे खास मांट सीट रही। इस सीट पर रामलहर और मोदी लहर में भी अजेय रहने वाले श्यामसुंदर शर्मा की किलेबंदी योगी लहर में टूट गई।

विज्ञापन
UP Election Result 2022 Mathura Vidhan Sabha Chunav Vote Counting News In Hindi
समर्थकों के साथ भाजपा के विजयी प्रत्याशी राजेश चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2022 में मांट समेत मथुरा जिले की पांच सीटों पर इस भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। मथुरा सदर सीट से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। वह रिकॉर्ड 107669 वोटों से जीते हैं। गोवर्धन से भाजपा प्रत्याशी ठाकुर मेघश्याम, छाता से मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण और बलदेव से भाजपा विधायक पूरन प्रकाश लगातार दूसरी बार जीते हैं। 

विज्ञापन


भाजपा के लिए सबसे खास मांट सीट रही। इस सीट पर रामलहर और मोदी लहर में भी अजेय रहने वाले श्यामसुंदर शर्मा की किलेबंदी योगी लहर में टूट गई। भाजपा के राजेश चौधरी ने आठ बार के विधायक को पटखनी देकर मांट विधानसभा में इतिहास रचकर कमल खिला दिया। भाजपा नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरे राजेश ने यह सीट भाजपा की झोली में डाल दी है।

विज्ञापन

मथुरा जिले में 55 प्रत्याशी हैं मैदान में 

मथुरा जिले के 55 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। पहले डाक मत पत्र और फिर ईवीएम के मतों की गणना की गई। मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

छाता विधानसभा से ये हैं प्रत्याशी

कुलभानु कुमार, तेजपाल सिंह रालोद, पूरन देवी कांग्रेस, लक्ष्मी नारायण भाजपा, सोनपाल बसपा, प्रहलाद सिंह चौधरी, सुबराती खान, अतुल, करन सिंह, तेज सिंह, राजीव शर्मा, लक्ष्मीनारायण।

गोवर्धन विधानसभा से ये हैं प्रत्याशी

दीपक चौधरी कांग्रेस, प्रीतम सिंह रालोद, मेघश्याम भाजपा, राजकुमार रावत बसपा, अन्नत कौशिक, अशोक, प्रेम सिंह, भूरी, पीतम, प्रदीप कुमार, मेघश्याम, शर्मा विपुल, संजय सिंह।

मथुरा विधानसभा से ये हैं प्रत्याशी

देवेंद्र अग्रवाल सपा, प्रदीप माथुर कांग्रेस, एसके शर्मा बसपा, श्रीकांत शर्मा भाजपा, कृष्णकुमार शर्मा, जगदीश प्रसाद कौशिक, रामनरेश उपाध्याय, लाडो देवी, विभोर शर्मा, सत्येंद्र सिंह, सुरेश चंद्र बघेल, अनीता देवी, यतेंद्र सिंह, रवि वर्मा, श्याम सुंदर।

मांट विधानसभा से ये हैं प्रत्याशी

राजेश चौधरी भाजपा, श्याम सुंदर शर्मा बसपा, सुमन चौधरी कांग्रेस, डॉ. संजय लाठर सपा, राज कुमार, रामबाबू सिंह, सुभाष चौधरी, देवेंद्र सिंह, युगल किशोर पांडेय।

बलदेव विधानसभा से ये हैं प्रत्याशी

अशोक कुमार बसपा, पूरन प्रकाश भाजपा, बबीता देवी रालोद, विनेश कुमार सनवाल कांग्रेस, जीवन लाल, भूपेंद्र कुमार धनगर।

कहां होगी कितने मतों की गिनती

जनपद-1188197
छाता विधानसभा    237636
मांट विधानसभा    223400
गोवर्धन विधानसभा    220567
मथुरा विधानसभा    262608
बलदेव विधानसभा    243986

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed