फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up election 2022 SP workers reached Naveen Mandi by tractors before counting 

यूपी चुनाव 2022: मैनपुरी में सपाइयों ने एसडीएम समेत कई अधिकारियों की गाड़ियों को किया चेक, मतगणना स्थल के बाहर डटे

Wed, 09 Mar 2022 08:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Mar 2022 08:06 PM IST
सार

मैनपुरी में मतगणना से एक दिन पहले सपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल पर डेरा डाल दिया है। मंगलवार रात में ही ट्रैक्टरों में सवार होकर सपा कार्यकर्ता नवीन मंडी पहुंच गए। यहां आने-जाने वाले अधिकारियों की गाडियां भी उन्होंने चेक कीं।

 

विज्ञापन
Up election 2022 SP workers reached Naveen Mandi by tractors before counting 
नवीन मंडी के गेट पर मौजूद सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्ट्रांग रूम पर पहुंचने की अपील के साथ जिले में सपा कार्यकर्ता नवीन मंडी पहुंच गए। मंगलवार रात को जहां कार्यकर्ताओं ने गाडियां चेक कीं तो वहीं बुधवार को दिन में भी सपा कार्यकर्ता यहीं डटे रहे। नवीन मंडी में आने-जाने वाले अधिकारियों की गाडियां भी उन्होंने चेक कीं। 

विज्ञापन


मंगलवार रात को अचानक सपा कार्यकर्ता कई गांवों से ट्रैक्टरों में भरकर नवीन मंडी पहुंचे। नवीन मंडी में ही मतगणना के बाद स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं, वहीं मतगणना भी यहीं होनी है। यहां सपा कार्यकर्ताओं ने गाडियों को रोककर उनकी चेकिंग की। यहां तक कि एसडीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की गाडियां चेक कीं।

विज्ञापन

डटे रहे सपा कार्यकर्ता 

कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रशासन कुछ भी कर सकता है। देर रात तक यहां सपा कार्यकर्ता डटे रहे। वहीं बुधवार को भी सुबह नवीन मंडी आने-जाने वाले अधिकारियों के भी वाहन चेक किए गए। हालांकि नवीन मंडी के गेट पर तैनात पुलिस बल ने सपा कार्यकर्ताओं को मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं करने दिया। प्रशासन की ओर से सभी सपा कार्यकर्ताओं को नवीन मंडी के बाहर मौजूद न रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वाईफाई लगाने गई टीम को भी रोका

मतगणना के दौरान ऑनलाइन फीडिंग के लिए नवीन मंडी में वाईफाई लगाया जाना था। इसके लिए बुधवार को दोपहर में टीम नवीन मंडी पहुंची। नवीन मंडी के मुख्य द्वार पर पहले से ही मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने टीम को रोक लिया। उनके वाहन चेक करने के बाद भी काफी देर तक टीम को अंदर नहीं जाने दिया। बाद में काफी समझाने के बाद वाईफाई लगाने के लिए टीम को उन्होंने जाने दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed