फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up election 2022 Route diversion traffic will be restricted on Mainpuri Fourlane Bypass

यूपी विधानसभा 2022: घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर, मैनपुरी में मतगणना से पहले यातायात व्यवस्था में हुआ बड़ा बदलाव 

Thu, 10 Mar 2022 06:34 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Mar 2022 06:34 AM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम जल्द आपके सामने होगा। मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के चाकचौबंद बंदोबस्त किए गए हैं। साथ ही कई रूटों पर वाहनों के आने जाने पर प्रतिबंध रहेगा।  
 

विज्ञापन
up election 2022 Route diversion traffic will be restricted on Mainpuri Fourlane Bypass
परिवर्तित रहेगा यातायात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतगणना के दौरान जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर आगरा रोड और फोरलेन बाईपास पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में आगरा से आने और जाने वालों को वैकल्पिक रास्ते से निकाला जाएगा। मंडी क्षेत्र के आसपास पांच बैरियर लगाए गए हैं।  गुरुवार सुबह पांच बजे से आगरा रोड और आगरा बाईपास रोड पर यातायात रोक दिया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से एक बैरियर आगरा रोड पर ज्योंती रोड तिराहा के पास बनाया गया है। इस बैरियर पर मैनपुरी शहर से आने वाले वाहनों को रोका जाएगा। इसके आगे वाहन नहीं जाएंगे।

विज्ञापन


दूसरा बैरियर मंडी समिति गेट नंबर दो के आगे सिरसागंज तिराहा पर आगरा रोड पर लगाया गया है। यहां से भी वाहन आगे नहीं जा सकेंगे। तीसरा बैरियर सिंधिया तिराहा पर मंडी समिति की ओर आने वाली सड़क पर बनाया गया है। यहां से शिकोहाबाद, घिरोर और दन्नाहार की ओर से आने वाला वाहन मंडी की ओर नहीं जाएगा। चौथा बैरियर सिरसागंज रोड चौराहा पर बाईपास से मंडी आने वाली सड़क पर बनाया गया है। इस बैरियर पर सिरसागंज की ओर से आने वाले वाहनों को मंडी की ओर जाने नहीं दिया जाएगा। इसी तरह पांचवां बैरियर करहल चौराहा पर आगरा फोनलेन बाईपास रोड पर लगाया जाएगा। इस बैरियर पर आगे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। सभी बैरियर पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। 

विज्ञापन


ये हैं आगरा आने-जाने के वैकल्पिक मार्ग

आगरा बाईपास और आगरा रोड पर यातायात बंद होने से आगरा जाने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। ऐसे में उन्हें वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कराना होगा। शहर से आगरा जाने और आने के लिए देवी रोड बाईपास होते हुए ज्योंती रोड पर पड़रिया चौराहा से घिरोर होते हुए वाहनों का आवागमन होगा। इस मार्ग पर ज्योंती रोड तिराहे से भी जाया जा सकेगा। घिरोर से नवाटेड़ा होते हुए करहल रोड से आवागमन होगा। वहीं छोटे वाहन ब्रह्मदेव मंदिर से बंबा किनारे होते हुए करहल रोड पर निकलकर शहर में आ सकते हैं। इसके साथ ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल भी वाहन स्वामी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलेभर में अलर्ट रहेगी पुलिस

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जिलेभर में अलर्ट रहेगी। शहर में सभी पिकेट दिनभर भ्रमणशील रहेंगी। इसी तरह देहात क्षेत्र में भी सभी पिकेट गश्त पर रहेंगी। नवीन मंडी परिसर के आसपास दस मोबाइल टीमें भी भ्रमण पर रहेंगे। यातायात व्यवस्था के साथ ही भीड़ एकत्रित न हो, इसकी जिम्मेदारी मोबाइल टीमों पर होगी। मंडी परिसर में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बृधवार को एसपी अशोक कुमार राय, एएसपी मधुवन कुमार सिंह ने ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। साथ ही निर्देश दिए कि किसी तरह की लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई होगी।  

 

सुरक्षा में घर पहुंचाए जाएंगे प्रत्याशी 

मतगणना का परिणाम आने के बाद प्रमाणपत्र लेने के बाद विजयी प्रत्याशियों को सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस उनके घर तक पहुंचाएगी। एएसपी मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग सभा क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी थाना पुलिस के साथ विजयी प्रत्याशी को नवीन मंडी से उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाएंगे। 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि मतगणना को लेकर जिलेभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। पिकेट के साथ मोबाइल टीमें लगातार भ्रमणशील रहेंगी। लोगों से अपील है कि वह जनादेश का स्वागत करें। बिना वजह कहीं पर भी भीड़ न लगाएं। अराजकतत्वों पर पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed