फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election 2022 Phase 1 Voting Updates: Agra Voting Percentage News in Hindi

UP Election 2022: आगरा जिले में 60 फीसदी से ज्यादा पड़े वोट, जानें विधानसभावार मतदान प्रतिशत

Fri, 11 Feb 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Feb 2022 12:04 AM IST
सार

आगरा की सभी नौ विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। गुरुवार की सुबह सात बजे घने कोहरे और ठंड में मतदान शुरू हुआ। शाम छह बजे तक वोट डाले गए। इसी के साथ 107 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। 10 मार्च को नतीजे आएंगे। 

विज्ञापन
UP Election 2022 Phase 1 Voting Updates: Agra Voting Percentage News in Hindi
आगरा के सेंट जोसेफ स्कूल में मतदातों की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में बृहस्पतिवार को दिन चढ़ने के साथ मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया। पहले दो घंटे में केवल आगरा ग्रामीण में मतदान प्रतिशत दहाई के अंक में पहुंचा। सुबह नौ बजे तक यहां 11 फीसदी मतदान हुआ। शाम छह बजे तक जिले में कुल 60.23 फीसदी मतदान हुआ है। एत्मादपुर में सबसे ज्यादा 65.1 प्रतिशत, जबकि छावनी में सबसे कम 56 प्रतिशत मतदान हुआ है। ईवीएम की खराबी के चलते बटेश्वर समेत कई बूथों पर मतदान प्रभावित रहा।

विज्ञापन

आंवलखेड़ा में पोलिंग एजेंट गिरफ्तार

ईवीएम मशीन में खराबी के चलते बाह सीट के बटेश्वर मतदान केंद्र, किरावली के मांगरोल गूजर, फतेहाबाद सीट के बड़ा गांव बूथ व गढ़ी जहान सिंह बूथ और खेरागढ़ में मतदान तीस मिनट से एक घंटे तक बाधित रहा। मशीन की मरम्मत या बदलने के बाद यहां मतदान शुरू हुआ। एत्मादपुर सीट के आंवलखेड़ा में मतदान का वीडियो वायरल करने पर भाजपा के एजेंट अजय कुमार को हिरासत में लिया गया। मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

उदयपुर खालसा बूथ पर मतदाताओं ने किया हंगामा

बाह के उदयपुर खालसा बूथ पर पीठासीन अधिकारी पर वोट डाल देने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने हंगामा किया। फतेहाबाद के हरजूपुरा में एक बच्चे के लापता होने के विरोध में ग्रामीणों ने दोपहर 12 बजे तक मतदान का बहिष्कार किया। फतेहपुर सीकरी में किरावली में मुस्लिम मतदाताओं को वोट नहीं डालने देने और फतेहाबाद में वोट डालने से मतदाताओं को रोकने की शिकायतें सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशियों ने आयोग में दर्ज कराईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में ऐसे बढ़ा हर दो घंटे पर मतदान
  • सुबह: 9 बजे- 7.5
  • सुबह: 11 बजे- 20.5
  • दोपहर: एक बजे- 36.91
  • अपराह्न: तीन बजे- 47.99
  • शाम: पांच बजे- 56.40
  • शाम: छह बजे- 60.23
विधानसभावार मतदान प्रतिशत (2022)
  • एत्मादपुर : 65.1
  • आगरा छावनी : 56
  • आगरा दक्षिण : 57.50
  • आगरा उत्तर : 56.40
  • आगरा ग्रामीण : 62
  • फतेहपुरसीकरी : 64
  • खेरागढ़ : 64.73
  • फतेहाबाद : 59.20
  • बाह : 58.01
  • कुल मतदान प्रतिश: 60.23 प्रतिशत
2017 के चुनाव में 63.78 प्रतिशत हुआ था मतदान
  • आगरा छावनी: 59.13
  • आगरा उत्तर: 58.35
  • आगरा दक्षिण: 62.26
  • आगरा ग्रामीण: 63.68
  • फतेहपुरसीकरी: 67.81
  • फतेहाबाद: 70.57
  • बाह: 60.0
  • एत्मादपुर: 68.12
  • खेरागढ़: 64.17
  • कुल मतदान: 63.78 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed