फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up election 2022 karhal candidate SP Singh Baghel demands Election Commission to conduct re-polling in Karhal

करहल में दोबारा मतदान कराने की मांग: एसपी सिंह बघेल ने चुनाव आयोग से की शिकायत, बूथ कैप्चरिंग का आरोप

Mon, 21 Feb 2022 01:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Feb 2022 01:52 PM IST
सार

करहल में मतदान के बाद भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने 64 बूथों पर कैप्चरिंग होने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। 

विज्ञापन
Up election 2022 karhal candidate SP Singh Baghel demands Election Commission to conduct re-polling in Karhal
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान रविवार को संपन्न हो गया। इस चरण में वीवीआईपी सीट करहल में भी वोटिंग हुई। मतदान के बाद यहां से भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बूथ कैप्चरिंग और मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं। बघेल ने सोमवार को 64 बूथों पर कैप्चरिंग की लिखित शिकायत चुनाव आयोग से की है। साक्ष्य के तौर पर उन्होंने दन्नाहार के बूथ नंबर 110 का वीडियो भी जारी किया है। आरोप लगाया कि इस बूथ पर कई महिलाओं को खड़ा करके लगातार वोट डलवाए जा रहे थे।

विज्ञापन


एसपी सिंह बघेल ने चुनाव आयोग को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि मतदाताओं ने मुझसे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न प्रकार से बूथ कैप्चरिंग किए जाने की शिकायत की है। कुछ मतदाताओं ने शिकायत की है कि उन लोगों को सपा कार्यकर्ताओं ने धमकाया है कि आज तो पुलिसवाले हैं, हमेशा नहीं रहेंगे। इस बार प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। 10 मार्च के बाद तुम्हें देख लेंगे। 

विज्ञापन

आरोप- सपा कार्यकर्ताओं ने डाले मतदाताओं के वोट 

भाजपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि कई मतदाताओं के वोट सपा कार्यकर्ताओं ने डाले। यह भी आरोप है कि मतदाताओं को मारा पीटा भी गया। धमकी दी गई कि चुपचाप अपने घर वापस चले जाओ तुम लोगों का वोट डाल दिया गया। जिनके वोट अभी नहीं पड़े हैं उनके वोट हम लोग ही डालेंगे। बघेल का आरोप है कि डर और दहशत के कारण बहुत से मतदाता स्वतंत्र मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाए हैं। ऐसे में जिन बूथों पर गड़बड़ी हुई हैं, उन बूथों पर दोबारा मतदान कराया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

12 मतदाताओं के नाम, 64 बूथों का जिक्र

एसपी सिंह बघेल ने शिकायती पत्र में 12 मतदाताओं के नाम का जिक्र किया है, जिन्होंने इस तरह की शिकायतें की है। उन 64 बूथों का भी उल्लेख किया गया है, जहां गड़बड़ी होने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह शिकायती पत्र मुख्य निर्वाचन आयुक्त दिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ, जिला निर्वाचन अधिकारी मैनपुरी को भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। 

अखिलेश यादव और एसपी सिंह हैं आमने-सामने  

करहल सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े हैं। भाजपा ने केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल को इसी सीट से उतारा है। बसपा से कुल्दीप नरायन चुनाव मैदान में हैं। करहल में रविवार को मतदान हुआ। 48 साल बाद दूसरी बार इस सीट पर सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। करीब 64 फीसदी वोट डाले गए। मतदाताओं ने किसे अपना विधायक चुना है, यह 10 मार्च को पता चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed