फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election 2022: Actor Jackie Shroff appeals to voters of Agra to vote in polling

UP Election 2022: जैकी श्रॉफ बोले- आगरावाले जरूर डालें अपना वोट, धर्मगुरुओं ने भी की मतदान की अपील

Wed, 09 Feb 2022 05:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Feb 2022 05:51 PM IST
सार

आगरा जिले में पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। अब बारी मतदाताओं की है। गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान होगा। इसे लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। 
 

विज्ञापन
UP Election 2022: Actor Jackie Shroff appeals to voters of Agra to vote in polling
फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ ने आगरा के मतदाताओं से 10 फरवरी को वोट जरूर डालने की अपील की है। वोट की अपील करते हुए अभिनेता जैकी श्रॉफ का वीडियो जिला प्रशासन ने जारी किया है। जिसमें वह आगरा वालों को नमस्कार, सलाम कह रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समस्त मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। बूथ पर जाएं और अपना वोट डालें।  

विज्ञापन


शहर में निर्वाचन आयोग ने ओलंपियन जगबीर सिंह और केबीसी विजेता हिमानी बुंदेला को एंबेसडर बनाया है, जिनके साथ शहर के धर्मगुरुओं ने भी लोगों से मतदान की अपील की है। गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान होना है। जिले में कुल 1773 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 3911 मतदेय स्थल हैं। चुनाव में 25996 मतदान कार्मिक की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


'अपनी जिम्मेदारी निभाएं, वोट जरूर दें'
मन:कामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर की भव्यता उतनी बढ़ेगी, जितने ज्यादा से ज्यादा मतदाता ईवीएम पर बटन दबाएंगे। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सभी घरों से मतदान केंद्र तक जाकर वोट दें  और अपनी जिम्मेदारी निभाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'मतदान करने से न चूकें'
गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह ने कहा कि 10 फरवरी को लोकतंत्र का पर्व है। इस दिन घर से निकलें और बूथ पर जाकर मतदान करने से कतई न चूकें। यह हमारी जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि नागरिक होने के नाते कर्तव्य भी है। मेरी अपील है कि वोट करके अपनी सरकार चुनें।

'मतदान सभी का कर्तव्य'
ओलंपियन जगबीर सिंह ने कहा कि वोट देना हम सभी का कर्तव्य है और सभी लोग इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए मतदान केंद्र तक पहुंचें। बुजुर्गों, दिव्यांगों के लिए सरकार ने घर पर मतदान की सुविधा दी है, पर बाकी मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर अपनी सरकार चुनें। 

'लोगों को करें प्रेरित'
केबीसी विजेता हिमानी बुंदेला ने कहा कि सुबह-सुबह सबसे पहले मतदान के लिए जाएं और घर के सभी मतदाताओं से वोट डलवाएं। अपने दोस्त, रिश्तेदारों, कॉलोनी के लोगों को प्रेरित करें और मतदान करने को प्रोत्साहित करें। पांच साल बाद यह मौका मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed