{"_id":"5c851e1abdec221441197680","slug":"up-deputy-cm-keshav-prasad-maurya-on-lok-sabha-elections-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: उपमुख्यमंत्री का दावा, 2014 से बड़ी होगी इस बार की विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: उपमुख्यमंत्री का दावा, 2014 से बड़ी होगी इस बार की विजय
Sun, 10 Mar 2019 07:54 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 10 Mar 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
कार्ष्णि गुरू शरणानंदजी महाराज व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि भाजपा को 2014 से बड़ी विजय 2019 के आम चुनावों में मिलने जा रही है। प्रदेश और देश में पहले से अधिक बहुमत मिलेगा। विपक्ष इस समय घबराया हुआ है। विपक्ष ने झूठ फैलाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ और बढ़ा है।
रमणरेती आश्रण में आयोजित होली महोत्सव में शामिल होने आए उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी संगठनात्मक और चुनाव की दृष्टि से पूरी तरह तैयार है। एक सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में निधि समर्पण का कार्यक्रम होता है, जिसमें पार्टी के विधायक या सामान्य कार्यकर्ता अपनी सामर्थ के हिसाब से सहयोग करता है।
कांग्रेसी नेताओं द्वारा की जाने वाले बयानबाजी पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कौन भ्रष्टाचारी है यह देश की 130 करोड़ जनता जानती है। कांग्रेस नेताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि दूसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज देश मजबूत हुआ है। सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया है। देश के दुश्मन कांप रहे हैं। विश्व की सबसे शक्तिशाली सेना और नरेंद्र मोदी जैसा नेता भारत के पास है। देश में आतंक फैलाने वाले अब छिप नहीं सकते। हमें सेना पर भरोसा रखना होगा।