UP News: सीएम योगी ने चेताया, कहा- बांग्लादेश से सीख लें... बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे
सीएम योगी ने जन्माष्टमी के अवसर पर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज, जाति, भाषा के नाम पर बांटने वाली ताकतों से सावधान रहना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 के बाद पहली बार आगरा में योगी ने सभा की। पुरानी मंडी चौराहे स्थित ताजमहल मेट्रो स्टेशन परिसर में सभा के लिए मंच सजाया गया था। पूर्वाह्न 11:15 बजे मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे। राधे-राधे, वृंदावन बिहारी लाल की जय और भारत माता की जय... से योगी ने संबोधन शुरू किया।
सीएम योगी ने औरंगजेब को दुष्ट बताते हुए कहा कि शिवाजी ने उसे चुनौती दी। चूहे की तरह औरंगजेब तड़पता रह गया। जोधपुर पर कब्जा नहीं कर सका। दुर्गादास जोधपुर नरेश के सेनापति थे। दुर्गादास ने स्वदेश और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी। 81 वर्ष की आयु में सन्यास लेकर वह उज्जैन चले गए। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बृज भूमि के कण-कण में कृष्ण कन्हैया का वास है। कला, विश्वास, आस्था, समर्पण, संस्कृति राष्ट्र निष्ठा में बदलनी चाहिए। बांटने वाली ताकतों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने राठौर समाज का अभिनंदन किया। फिर कहा कि मुझे 13 अगस्त को प्रतिमा अनावरण के लिए आना था, लेकिन हर घर तिरंगा अभियान के कारण नहीं आ सका।