मुख्यमंत्री योगी का निर्देश: मैनपुरी में चिह्नित करके हटाए जाएंगे अवैध टैक्सी स्टैंड, तैयारी में जुटा प्रशासन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़क सुरक्षा को लेकर जारी निर्देश के बाद प्राशासन ने अवैध टैक्सी स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जिले के सभी अवैध टैक्सी स्टैंड के चिन्हित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद मैनपुरी में सड़क सुरक्षा के तहत जिले में चिह्नित करके अवैध टैक्सी स्टैंड हटाए जाएंगे। डीएम ने एसडीएम, परिवहन और पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिले में जगह-जगह सड़क और चौराहों पर अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित हो रहे हैं।
सड़क सुरक्षा के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिन में अवैध रूप से संचालित हो रहे बस और टैक्सी स्टैंडों को अभियान चलाकर हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने अधिकारियों को अवैध रूप से संचालित बस और टैक्सी स्टैंडों को चिन्हित करके उनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा है। जिले भर में कई स्थानों पर अवैध रूप से बस और टैक्सी स्टैंड का संचालन किया जाता है। कई वाहन मालिक और चालक बिना टैक्सी परमिट पास कराए अपने चार पहिया वाहनों का टैक्सी के रूप में संचालन कर रहे हैं। अवैध टैक्सी स्टैंडों पर कार्रवाई होने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। सड़कों पर चल रहे अवैध टैक्सी स्टैंड जाम का प्रमुख कारण बनते हैं।
आधा दर्जन से अधिक स्टैंड संचालित
शहर में आधा दर्जन से अधिक स्टैंड संचालित हैं। इनमें बस और टैक्सी स्टैंड शामिल हैं। देवी रोड, भांवत चौराहा, कृष्णा टाकीज रोड, आगरा रोड, बाईपास रोड पर जहां टैक्सी स्टैंड संचालित हैं। भांवत रोड, कचहरी रोड, ईशन नदी पुल के पास अवैध बस स्टैंडों का संचालन होता है।
किए जा रहे चिन्हित
एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा ने बताया कि अवैध रूप से संचालित किए जा रहे बस और टैक्सी स्टैंडों को चिह्नित कराया जा रहा है। इसके बाद अभियान चलाकर वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ओवर लोडिंग और डग्गामार वाहनों के खिलाफ भी अभियान चलेगा।
अवैध स्टैंड हटाने की रणनीति बनाई
वहीं कुसमरा में अवैध टैक्सी स्टैंड को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, दुकानदारों के साथ नगर पंचायत परिसर में चौकी प्रभारी ने बैठक की। ईओ डॉ. आरपी सिंह ने यादव नगर चौराहा पर लगने वाले जाम के प्रमुख कारण हठठेल सहित अवैध टैक्सी स्टैंड को हटाने के लिए रूप रेखा बनाई। तय हुआ कि मैनपुरी जाने वाली बसें डीएवी स्कूल के सामने, सौंरिख जाने वाली बसे मंडी समिति के बाहर, किशनी जाने वाली टेंपो महाकवि इंटर कॉलेज के पास, बेवर जाने वाले टेंपो गोशाला के पास खड़े होंगे। हथठेल वहीं खड़े होंगे। सब्जी मंडी के निकट लगने वाली मीट की दुकानों को गुलालपुर रोड पर शमशान घाट के पास लगाया जाएगा। कोई भी वाहन चौराहे पर मिलने पर जुर्माना लगेगा। बजट आते ही यादव नगर चौराहे पर व बस स्टैंड पर नगर पंचायत सीसीटीवी कैमरे लगवाएगी। चौकी इंचार्ज राजेश कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय शुक्ला, सभासद गुंजन कुशवाह, असरफ अंसारी, ताहिर अंसारी, अमित मिश्रा, शिवकुमार अवस्थी मौजूद रहे। संवाद