{"_id":"5a707b904f1c1b82268b7429","slug":"up-cm-yogi-adityanath-comment-over-violence-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज हिंसा पर पहली बार बोले सीएम योगी, अखिलेश पर भी साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज हिंसा पर पहली बार बोले सीएम योगी, अखिलेश पर भी साधा निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 31 Jan 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : ANI
कासगंज में हिंसा और युवक की मौत पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। मीडिया के सवालों के जबाव में सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और अराजकता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए अप्रत्यक्ष रूप में निशाना साधा है।
मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार राज्य में भ्रष्टाचार और अराजकता को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। जो भी ऐसे कार्यों में संलिप्त हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Govt will not tolerate any kind of corruption or anarchy in the state, strict action will be taken against anyone who indulges in such acts: UP CM Yogi Adityanath pic.twitter.com/OUEa0edLYU
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) January 30, 2018
Trending Videos
अखिलेश का ट्वीट
अखिलेश यादव
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को अपने एक ट्वीट में महात्मा गांधी के उस कथन का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि आंख के बदले आंख मांगोगे तो पूरी दुनिया अंधी हो जाएगी।
इस कथन को याद दिलाते हुए अखिलेश यादव ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। हालांकि उनके इस ट्वीट को कासगंज की हिंसा से जोड़कर ही देखा जा रहा है।
इस कथन को याद दिलाते हुए अखिलेश यादव ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। हालांकि उनके इस ट्वीट को कासगंज की हिंसा से जोड़कर ही देखा जा रहा है।
‘आँख के बदले आँख पूरे विश्व को अंधा बना देगा’, महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 30, 2018