फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Cm Yogi Adityanath Addresses Rally Today In Tundla Firozabad

यूपी उपचुनाव: टूंडला में बोले मुख्यमंत्री योगी- गुंडे या तो जेल गए या 'राम नाम सत्य है' की यात्रा पर

Thu, 22 Oct 2020 08:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद) Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 22 Oct 2020 08:06 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को फिरोजाबाद जनपद के टूंडला में विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार प्रेमपाल धनगर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जहां विपक्षी दलों पर तीखे प्रहार किए, वहीं भाजपा सरकार के कार्यों को गिनाया।  

विज्ञापन
Up Cm Yogi Adityanath Addresses Rally Today In Tundla Firozabad
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टूंडला के ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज में मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को गुंडाराज से मुक्ति मिली है। गुंडे या तो जेल गए या फिर 'राम-नाम सत्य है' की यात्रा पर। भाजपा के शासन में गुंडों को सड़क पर घूमने की आजादी नहीं है। उन्होंने सरकार की तीन साल की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि यूपी उत्तम प्रदेश बन रहा है।  

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा के शासन में अभी तक कहीं कोई दंगा नहीं हुआ है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अराजक शासन से भाजपा ने मुक्ति दिलाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सरकारी नौकरियां खास लोगों तक सीमित थीं। भाजपा ने तीन साल में तीन लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी हैं। 
विज्ञापन



राममंदिर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी कहा कि भाजपा के शासन में अयोध्या में भव्य राममंदिर बनने जा रहा है। अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए बोले, भाजपा ने 'एक राष्ट्र एक निशान' के संकल्प को साकार किया है। आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोंकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जनता से किया संवाद

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा ने जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को टिकट दिया है तो सपा ने टूंडला विधानसभा उपचुनाव में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के परिवार को टिकट देकर माता-बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। उन्होंने सभा के दौरान जनता से संवाद करते हुए सवाल भी पूछे।

उन्होंने कहा कि वह जब पिछली बार लोकसभा चुनाव के दौरान टूंडला आए थे, उस समय आप लोगों ने मुझसे पूछा था कि रामलला का मंदिर कब बनेगा। भारतवर्ष के 492 वर्ष के सपने को रामलला का मंदिर का शिलान्यास कर भाजपा ने देश और देशवासियों का विश्वपटल पर मान बढ़ाने का काम किया है। 

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी जब देश विषम परिस्थितियों से जूझ रहा था। उस समय भी उत्तर प्रदेश ने कोरोना में तेजी से रिकवरी की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आमदनी को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। जनसभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी संबोधित किया।

'प्रदेश में भय मुक्त वातावरण'

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में भय मुक्त वातावरण बनाया है। सपा-बसपा सरकार में गुंडे सड़कों पर घूमते थे। फिरोजाबाद जिले में भी सपा का गुंडाराज था। भाजपा सरकार में गुंडाराज पर कार्रवाई होती है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। कोविड-19 के संक्रम को देखते हुए प्रशासन ने जनसभा के लिए पुख्ता इंतजाम करने के दावे किए। जनसभा के मंच पर भी दो फीट की दूरी पर कुर्सियां लगाई गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed