फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP BTC exam cancel after question paper viral on socail media

बीटीसी का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल, परीक्षा निरस्त, परीक्षार्थी मायूस

Mon, 08 Oct 2018 10:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 08 Oct 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
UP BTC exam cancel after question paper viral on socail media
बीटीसी परीक्षा देते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में बीटीसी 2014 अनुत्तीर्ण एवं शेष अभ्यर्थियों की परीक्षा सोमवार से शुरू हुई, लेकिन प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परीक्षा निरस्त कर दी गई है। मंगलवार को होने वाली परीक्षा का प्रश्नपत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन

  
शहर के तीन एवं शिकोहाबाद में दो केंद्रों पर परीक्षा सोमवार से शुरू हुई थी। शहर के डीएवी इंटर कॉलेज, एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं इस्लामियां इंटर कॉलेज में परीक्षा संपन्न करा दी गई थी। शिकोहाबाद में बीडीएम इंटर कॉलेज एवं पाली इंटर कॉलेज में परीक्षा का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


परीक्षा में करीब 1600 अभ्यर्थी शामिल हुए। पहली पाली में आरंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित में पठन पाठन लेखन क्षमता का विकास विषय की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन की परीक्षा का आयोजन हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशभर में परीक्षा निरस्त

देर शाम खबर मिली कि दूसरे जिलों में परीक्षा का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद पूरे प्रदेश में परीक्षा निरस्त कर दी गई। डायट प्राचार्य ओमकार पाल ने बताया कि प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण परीक्षा निरस्त कर दी गई है। 

उन्होंने बताया कि आगामी तिथियों में होने वाली बीटीसी की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। परीक्षा के लिए अब नई तिथियां तय की जाएंगी, तब नए सिरे से परीक्षा होगी। वहीं मंगलवार को होने वाली परीक्षा का प्रश्नपत्र भी लीक हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed