{"_id":"5bbb8885867a55283553803d","slug":"up-btc-exam-cancel-after-question-paper-viral-on-socail-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल, परीक्षा निरस्त, परीक्षार्थी मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल, परीक्षा निरस्त, परीक्षार्थी मायूस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
बीटीसी परीक्षा देते अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में बीटीसी 2014 अनुत्तीर्ण एवं शेष अभ्यर्थियों की परीक्षा सोमवार से शुरू हुई, लेकिन प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परीक्षा निरस्त कर दी गई है। मंगलवार को होने वाली परीक्षा का प्रश्नपत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
शहर के तीन एवं शिकोहाबाद में दो केंद्रों पर परीक्षा सोमवार से शुरू हुई थी। शहर के डीएवी इंटर कॉलेज, एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं इस्लामियां इंटर कॉलेज में परीक्षा संपन्न करा दी गई थी। शिकोहाबाद में बीडीएम इंटर कॉलेज एवं पाली इंटर कॉलेज में परीक्षा का आयोजन किया गया।
परीक्षा में करीब 1600 अभ्यर्थी शामिल हुए। पहली पाली में आरंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित में पठन पाठन लेखन क्षमता का विकास विषय की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन की परीक्षा का आयोजन हुआ।

प्रदेशभर में परीक्षा निरस्त
देर शाम खबर मिली कि दूसरे जिलों में परीक्षा का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद पूरे प्रदेश में परीक्षा निरस्त कर दी गई। डायट प्राचार्य ओमकार पाल ने बताया कि प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण परीक्षा निरस्त कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि आगामी तिथियों में होने वाली बीटीसी की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। परीक्षा के लिए अब नई तिथियां तय की जाएंगी, तब नए सिरे से परीक्षा होगी। वहीं मंगलवार को होने वाली परीक्षा का प्रश्नपत्र भी लीक हो गया है।