{"_id":"5e209b998ebc3e7081424454","slug":"up-board-preparation-mainpuri-news-agr425005495","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव ने मांगी केंद्रों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव ने मांगी केंद्रों की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर अधिकारी और केंद्र व्यवस्थापक तैयारियों में जुटे हैं। व्यवस्थाओं का ब्यौरा माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने भी जिला विद्यालय निरीक्षक (जिविनि) से मांगा है। जिविनि सर्वेश कुमार शुक्रवार को केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक करके तैयारियों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
18 फरवरी से होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव नीना श्रीवास्तव ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने जिविन को पत्र भेजकर 18 जनवरी तक परीक्षा केंद्रों की अंतिम रिपोर्ट मांगी है। सचिव का पत्र प्राप्त होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्र व्यवस्थापकों से एक निश्चित फार्मेट पर जानकारी मांगी है। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक भी बुलाई है। आज शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे जिला स्काउट गाइड प्रांगण में बैठक होगी। इसमें 91 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक शामिल होंगे।
इन बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट
-केंद्र पर दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था
-दोनों तरफ कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में वाइस रिकॉर्डर की सुविधा
-ऑनलाइन निगरानी के लिए राउट की सुविधा
-ऑनलाइन निगरानी के लिए हाईस्पीड ब्रॉडबैंड की सुविधा
-बिजली के साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जनरेटर आदि की व्यवस्था
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर आज होने जा रही बैठक में केंद्र व्यवस्थापकों से शपथ पत्र भी लिया जाएगा। इसमें उन्हें लिखना होगा कि परीक्षा केंद्र पर सारे मानक पूरे किए जा रहे हैं। शपथ पत्र के बाद यदि किसी केंद्र पर मानक अधूरे पाए जाते हैं तो संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सचिव के निर्देश पर आज बैठक बुलाई गई है। बैठक में तैयारियों की समीक्षा होगी। इसके आधार पर ही रिपोर्ट तैयार कर सचिव को भेजी जाएगी।
सर्वेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक