{"_id":"5f566cea8ebc3e45a53073fd","slug":"up-board-mainpuri-news-agr458188714","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार छात्र-छात्राओं के भविष्य पर संकट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार छात्र-छात्राओं के भविष्य पर संकट में
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए निर्धारित तिथि निकलने के बाद भी इंटरमीडिएट के दो हजार और हाईस्कूल के तीन हजार छात्र-छात्राएं आवेदन नहीं कर पाए हैं। अगर आवेदन की तारीख आगे नहीं बढ़ाई गई तो पांच हजार छात्र-छात्राओं एक साल खराब हो जाएगा। विद्यार्थियों ने सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद से आवेदन के लिए समय देने की मांग की है। डीआईओएस कार्यालय में छह दिन में 500 से अधिक मांगपत्र पहुंच चुके हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए पांच अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की थी। कोरोना महामारी के कारण जब 19 हजार छात्र-छात्राओं ने पांच अगस्त तक आवेदन नहीं कर पाए तो यह तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई। इसके बाद भी जिले में पांच हजार छात्र-छात्राएं आवेदन नहीं कर सके। विभागीय रिकार्ड के अनुसार शिक्षा सत्र 2019-20 में कक्षा नौ में 36 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।
इसमें से अभी तक कक्षा 10 के लिए 33 हजार परीक्षार्थियों ने ही आवेदन किए हैं। जबकि शिक्षा सत्र 2019-20 कक्षा 11 में 32 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिनमें से कक्षा 12 के लिए अभी तक 30 हजार छात्र-छात्र-छात्राओं ने ही आवेदन किए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन से छूटे छात्र-छात्राएं अब जिला विद्यालय निरीक्षक और जिलाधिकारी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
कॉलेजों द्वारा दी गई जानकारी और छात्र-छात्राओं द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद को सूचना भेज दी गई है। आगे जैसे आदेश होंगे उनका पालन किया जाएगा।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक