फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up board examination start in 95 centres

कड़ी निगरानी के बीच 95 केंद्रों पर शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

Fri, 25 Mar 2022 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
up  board examination start in 95 centres
24एमएनपी-32-राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवी रोड से परीक्षा देकर बाहर निकलतीं छात्राएं - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बृहस्पतिवार को कड़ी निगरानी के बीच यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई। प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान कुल पंजीकृत 32740 परीक्षार्थियों में से 28719 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 4021 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल 12.28 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। प्रथम पाली में सुबह आठ बजे से हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा थी। परीक्षा केंद्र पर 7:30 बजे से परीक्षार्थियों को तलाशी के बाद केंद्र पर प्रवेश दिया गया। तीन चरण की तलाशी के बाद परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंचे। परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच आयोजित हुई। परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। इसके अतिरिक्त 19 सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने अपने-अपने सेक्टर के केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी पांच सचल दल भी निरीक्षण पर रहे। प्रथम पाली में हाईस्कूल के पंजीकृत 32740 परीक्षार्थियों में से 28719 परीक्षार्थी उपस्थित हुए 4021 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से हुई ऑनलाइन निगरानी
यूपी बोर्ड परीक्षा की बृहस्पतिवार को दोनों पालियों में ऑनलाइन निगरानी की गई। कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम और लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम से परीक्षा की निगरानी की गई। जिले में सभी 95 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा शांतिपूर्ण महौल में हुई। इससे प्रश्नपत्र को करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। प्रश्नपत्र सरल था। अच्छे अंक प्राप्त होने की उम्मीद है।
नेहा
प्रश्नपत्र सरल था। सभी प्रश्नों का जवाब दिया गया है। उम्मीद है कि अच्छे अंक प्राप्त होंगे। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हो रही है।
प्रिया
पहली बार किसी प्रकार की बोर्ड परीक्षा में बैठ रही हूं। इसलिए परीक्षा से पहले भय लग रहा था। लेकिन परीक्षा में कुछ समय बाद ही अच्छा महसूस हुआ।
पायल
हिंदी का प्रश्नपत्र आसान था, जिससे प्रश्नपत्र का जवाब देने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। परीक्षा कड़ी निगरानी में आयोजित कराई गई।
रागिनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed