फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up board exam copy checking 500 rupee notes found in answer sheets

'गुरुजी, ये मिठाई के पैसे हैं': यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में मिल रहे 500 के नोट, परीक्षक हैरान

Sat, 22 Mar 2025 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Mar 2025 09:59 AM IST
सार

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में परीक्षकों को 200 और 500 के नोट मिल रहे हैं। हैरानी की बात ये भी है कि कॉपी तो उत्तरों से भरी हुई है, लेकिन ज्यादातर गलत हैं। 

 

विज्ञापन
up board exam copy checking 500 rupee notes found in answer sheets
जीआईसी में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते परीक्षक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चार केंद्रों पर चल रहा है। शुक्रवार को जीआईसी में विज्ञान की उत्तर पुस्तिका में एक परीक्षक को 500 रुपये मिले। हालांकि विद्यार्थी ने कहीं पास करने की गुहार नहीं लगाई थी। उधर, शुक्रवार को भी मूल्यांकन केंद्रों पर कुछ मुख्य परीक्षक और परीक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


विद्यार्थी ने पूरी कॉपी भरी थी लेकिन ज्यादातर प्रश्नों के उत्तर गलत लिखे गए थे। माना जा रहा है कि इसी वजह से उसने ये रुपये रखे होंगे। उधर, एक अन्य मामले में जनपद के एक परीक्षा केंद्र पर महिला शिक्षक की तैनाती थी। शिक्षिका के प्रसव का अंतिम महीना था। ड्यूटी कटवाने के लिए प्रार्थनापत्र मिलने पर उनके शिक्षक पति की तैनाती की गई।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक-2 विश्व प्रताप सिंह ने बताया कि मूल्यांकन में तैनात परीक्षकों की ड्यूटी कटवाने के प्रार्थनापत्र आ रहे हैं। इसमें एक प्रक्रिया के तहत उनकी समस्या की जांच की जाती है। समस्या उचित होने पर उनकी जगह अन्य की तैनाती कर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed