फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Board Evaluation Of Copies Postponed In Agra division Effect Corona Virus

यूपी बोर्ड: शिक्षक संगठनों के आक्रोश के बाद आगरा मंडल में स्थगित हुआ कॉपियों का मूल्यांकन

Tue, 05 May 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 05 May 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Up Board Evaluation Of Copies Postponed In Agra division Effect Corona   Virus
मूल्यांकन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा मंडल के सभी जिलों में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पांच मई से नहीं होगा। इसे स्थगित कर दिया गया है। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद रेड जोन में और मैनपुरी में ऑरेंज जोन में है। 
विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना वायरस के सर्वाधिक संक्रमित आगरा में हैं। इसलिए शिक्षक संगठनों की ओर से यहां मूल्यांकन कराए जाने का विरोध किया जा रहा था। संगठनों ने रेड जोन में मूल्यांकन कराए जाने पर बहिष्कार भी चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में कहा कि आगरा के जेडी और मेरठ व सहारनपुर के डीआईओएस की ओर से रेड जोन के संबंध में फीडबैक दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2500 पास छपवाए गए थे
जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) रवींद्र सिंह ने सोमवार को मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया था। आरबीएस इंटर कॉलेज में पांचों मूल्यांकन केंद्रों के उप नियंत्रकों के साथ उन्होंने बैठक की। मूल्यांकन केंद्रों पर विद्यालय प्रशासन की ओर से सफाई भी कराई गई।

सैनिटाइजेशन कराने के लिए डीआईओएस ने नगर निगम को और थर्मल स्क्रीनिंग के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखा था। परीक्षकों के लिए 2500 पास भी छपवाए। इसमें से 10-10 पास कर्मचारियों के लिए दिए गए। मास्क और बाकी पास मंगलवार को मूल्यांकन शुरू होने से पहले दिए जाने थे। जिले में प्रत्येक केंद्र पर 100 परीक्षकों से मूल्यांकन कराने की अनुमति डीएम की ओर से दी गई थी। 

 संगठनों ने निर्णय की सराहना की
प्रधानाचार्य परिषद के सुझाव को देखते हुए मूल्यांकन के लिए बीच का रास्ता निकाला जाना सराहनीय कदम है। उपमुख्यमंत्री को इसके लिए बधाई। - डॉ. रामलखन यादव, प्रदेश महामंत्री, प्रधानाचार्य परिषद

- रेड और ऑरेंज जोन में मूल्यांकन कार्य स्थगित किए जाने का निर्णय सराहनीय है। संगठन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मूल्यांकन स्थगित करने की मांग कर रहा था। संगठन के सभी पदाधिकारियों ने निर्णय का स्वागत किया है। - डॉ. भोज कुमार शर्मा, प्रांत मंत्री, माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट)

- संगठन के प्रदेश के स्तर के पदाधिकारियों ने रेड जोन में मूल्यांकन न कराए जाने के संबंध में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से वार्ता की थी। बात मान ली गई है। सरकार के फैसले का स्वागत है। - नरेंद्र सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट)

- आगरा में जिस तरह से कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है, उसमें मूल्यांकन कार्य कराया जाना उचित नहीं था। ऑरेंज व रेड जोन में मूल्यांकन कार्य न कराए जाने का निर्णय सराहनीय है। - मोहन सिंह जाटव, प्रदेश अध्यक्ष, बहुजन शिक्षक संघ 

ऑनलाइन पढ़ाई कराने में आगरा दूसरे नंबर पर
वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव, माध्यमिक शिक्षा ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कराने में आगरा प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जेडी मुकेश अग्रवाल और डीआईओएस रवींद्र सिंह मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed