फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board: 47 sensitive and sensitive examination centers in the district

जिले में 47 अतिसंवेदनशील व संवेदनशील परीक्षा केंद्र

Wed, 16 Mar 2022 09:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
UP Board: 47 sensitive and sensitive examination centers in the district
आगरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिले में कुल 180 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 47 अतिसंवेदनशील व संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 36 परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील और 11 संवेदनशील की सूची में हैं। सभी वित्त विहीन विद्यालय हैं। इन केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार के मुताबिक सदर व फतेहाबाद तहसील में नौ-नौ, किरावली में सात, खेरागढ़ व एत्मादपुर में चार-चार और बाह में तीन परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील हैं। संवेदनशील केंद्रों में सदर, फतेहाबाद और किरावली के दो-दो, खेरागढ़ के तीन, बाह और एत्मादपुर का एक-एक विद्यालय शामिल हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची जिलाधिकारी को सौंपी जाएंगी, उनके स्तर से स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा के दौरान इन केंद्रों पर सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट के साथ उड़नदस्ते भी विशेष नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed