{"_id":"61ad9aee7892f35fd57c1136","slug":"up-bjp-president-speech-over-akhilesh-yadav-in-jansabha-of-social-justice-navlok-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का अखिलेश पर हमला, स्वतंत्र देव सिंह बोले- जिन्ना को मानने वालों को हराना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का अखिलेश पर हमला, स्वतंत्र देव सिंह बोले- जिन्ना को मानने वालों को हराना है
Mon, 06 Dec 2021 10:39 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 06 Dec 2021 10:39 AM IST
सार
नवलोक पार्टी के अध्यक्ष डॉ. लेखराज सिंह ने कहा कि हमारी विचारधारा गांव, गरीब व किसान की है। हम उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था में बदलाव आया है। योगी शासन में गुंडे जेलों के अंदर बंद हैं। सरदार पटेल व भारत माता की जय करने वालों को सम्मान मिलना चाहिए। जिन्ना को मानने वालों को हराना है।
विज्ञापन
इन्होंने किया स्वागत
डॉ. लेखराज सिंह ने चांदी का मुकुट पहनाकर और गदा भेंट कर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। भगवान सिंह, देवीराम राजपूत, रणवीर सिंह लोधी, प्रदीप निषाद, पार्षद मोहन सिंह लोधी, राजकुमार लोधी, रवि राजपूत, जितेंद्र राजपूत, पृथ्वीराज राजपूत, योगेंद्र योगी भी इस दौरान मौजूद रहे।
हंगामा: बेटे के निकाह में खुला पिता की दूसरी पत्नी का राज, बेटों-बेटियों ने कर दिया बवाल, जमकर चले लात घूंसे
विज्ञापन
तीन मिनट का संक्षिप्त संबोधन
कलाल खेरिया के मियांपुर में सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि स्वतंत्रदेव ने तीन मिनट के संक्षिप्त संबोधन में उन्होंने लोगों से पूछा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए या नहीं। प्रदेश में योगी सरकार को दोबारा लेकर आना है या नहीं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि नवलोक पार्टी से पार्टी का गठबंधन है। लोगों से कहलवाया कि उन्हें निषादराज लाना है। योगी को दोबारा मुख्यमंत्री बनवाना है। जिन्ना की बात करने वाली सपा को ठीक करना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में पक्का मकान, शौचालय और इलाज कराने के लिए आयुष्मान कार्ड देंगे।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
सम्मेलन में नवलोक पार्टी के अध्यक्ष डॉ. लेखराज सिंह ने कहा कि हमारी विचारधारा गांव, गरीब व किसान की है। हम उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे। सम्मेलन का संचालन रीनेश मित्तल ने किया। पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रभूदयाल कठेरिया, विजय शिवहरे, सोनू चौधरी, राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह, मिश्रीलाल राजपूत, प्रकाश राजपूत, थानसिंह, शिवशंकर राजपूत, चंद्र प्रकाश निषाद, यशपाल सिंह राजपूत, ओमप्रकाश प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन्होंने किया स्वागत
डॉ. लेखराज सिंह ने चांदी का मुकुट पहनाकर और गदा भेंट कर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। भगवान सिंह, देवीराम राजपूत, रणवीर सिंह लोधी, प्रदीप निषाद, पार्षद मोहन सिंह लोधी, राजकुमार लोधी, रवि राजपूत, जितेंद्र राजपूत, पृथ्वीराज राजपूत, योगेंद्र योगी भी इस दौरान मौजूद रहे।
हंगामा: बेटे के निकाह में खुला पिता की दूसरी पत्नी का राज, बेटों-बेटियों ने कर दिया बवाल, जमकर चले लात घूंसे