{"_id":"5cacd171bdec221418354a09","slug":"up-b-ed-entrance-exam-2019-biometric-attendance-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षाः सख्त हुए नियम, बॉयोमीट्रिक से लगेगी अभ्यर्थियों की हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षाः सख्त हुए नियम, बॉयोमीट्रिक से लगेगी अभ्यर्थियों की हाजिरी
Tue, 09 Apr 2019 10:44 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए इस बार सख्त नियम बनाए गए हैं। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली की ओर से बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 अप्रैल को किया जा रहा है। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जनपद में 89 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो पाली में परीक्षा होगी। परीक्षा में 44,497 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से लगाए जाएंगे। इसके अलावा एक-एक पर्यवेक्षक जिला प्रशासन की ओर से तैनात किए जाएंगे।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय से भी चार पर्यवेक्षक आएंगे। प्रश्नपत्र वह अपने साथ लेकर आएंगे। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस की व्यवस्था भी रहेगी। बीएड प्रवेश परीक्षा के जिला समन्वयक प्रो. संजय चौधरी ( डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय) के मुताबिक इस परीक्षा में पहली बार बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था रहेगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ केवल पेन लेकर आना होगा। वह समय से परीक्षा केंद्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
विज्ञापन
आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं। कृपया अपनी कीमती राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें।