फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Animal Fair Marwari horse Khatu Shyam riding bought for up to Rs 1 crore In agra

UP: देवशंकर से बड़ा घोड़ा दिखाओ... पांच लाख का इनाम पाओ; मारवाड़ी घोड़े को एक करोड़ तक में खरीदने को तैयार लोग

Wed, 30 Oct 2024 01:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Oct 2024 01:11 PM IST
सार

देवशंकर से बड़ा घोड़ा दिखाओ और पांच लाख का इनाम पाओ। खाटू श्याम की सवारी के रंग के मारवाड़ी घोड़े के एक करोड़ तक के खरीदार हैं। घोड़े की मां सरस्वती की खूबसूरती पर पारखी फिदा हैं।

विज्ञापन
UP Animal Fair Marwari horse Khatu Shyam riding bought for up to Rs 1 crore In agra
bateshwar animal fair - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बाह में लगने वाले बटेश्वर मेले में नकुली, काठियाबाड़ी, अबलक, पंजाबी आदि नस्ल के तमाम घोड़े-घोड़ियां हैं। इन सभी के बीच मारवाड़ी घोड़ी सरस्वती और घोड़े देवशंकर की बात ही निराली है। श्याम वर्ण की घोड़ी खाटू श्याम की सवारी रही है। देवशंकर वैसा ही है। सरस्वती की ऊंचाई 66 इंच है, देवशंकर की ऊंचाई 68 इंच है।
विज्ञापन


घोड़े के मालिक आगरा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने कहा कि देवशंकर जैसी ऊंचाई और खूबी वाला दूसरा घोड़ा पूरे मेले में दिखाने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम देंगे। उन्होंने बताया कि 5 साल पहले उन्हें सरस्वती बरेली गुरुद्वारे के महंत से आशीर्वाद के रूप में मिली थी। 
विज्ञापन


देवशंकर उसी की संतान है। चाल, नृत्य, रूप, रंग को देखने के लिए पारखियों की मंगलवार को दिनभर भीड़ जुटी रही। घोड़ा और घोड़ी रोजाना 10-10 लीटर दूध और 7-7 किलो चने खाते हैं। 2 वर्ष के देवशंकर के अभी दांत नहीं निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंजाबी व्यापारी ने देवशंकर की कीमत 1 करोड़ लगाई थी, लेकिन बेचा नहीं। गणेश यादव घोड़ा-घोड़ी के साथ बटेश्वर मेले में अपनी 3 गाय गोपी, मीरा, श्यामा को भी लाए हैं। 

ऊंटों का मेला भरा, खच्चर की आमद जारी
बटेश्वर में घोड़ों के बाद ऊंटों का मेला भी खचाखच भर गया है। मेले में बाड़मेरी, सांचोरी, जैसलमेरी, नागौरी आदि प्रजाति के ऊंटों की खरीद शुरू हो गई। उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान के ऊंट व्यापारी बटेश्वर मेला पहुंचे हैं। खच्चर के मेले में मंगलवार को दूसरे दिन भी आमद जारी रही। 

 

बड़ी तादाद में पहुंचे खच्चरों की बिक्री भी शुरू हो गई है। घोड़े, ऊंट और खच्चर खरीदने और बेचने वाले व्यापारी किसान रजिस्ट्रेशन का इंतजार कर रहे हैं। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उमेश चंद ने बताया कि रजिस्ट्री बहियों का वितरण कर दिया है। बुधवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।
 

बीमार मवेशियों के इलाज का इंतजाम नहीं
बटेश्वर मेले में मवेशी को गाड़ी से उतारते-चढ़ाते वक्त चोट लग रही है। इसके अलावा सर्द-गर्म मौसम की वजह से निमोनिया का खतरा बढ़ गया है। उद्घाटन तक पशु मेले में उपचार के लिए शिविर के तंबू तक नहीं लगे हैं। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मशीला ने बताया कि निर्देश मिलते ही शिविर शुरू करा देंगे।


 

आमद के लिए भटकता रहा फोर्स
बटेश्वर मेले में मंगलवार को फोर्स की आमद शुरू हो गई। लेकिन कोतवाली के लिए ताने गए तंबू पूरी तरह से तैयार नहीं हुए हैं। लिहाजा आमद कराने के लिए फोर्स के अधिकारी जिला पंचायत के कार्यालय के आसपास भटकते रहे। मंगलवार की सुबह उन्हें आमद स्थल तक की जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed