Unlock 3.0 in Agra: पर्यटन उद्यमी बोले- फ्लाइट और ट्रेनें चलें तब खोला जाए ताजमहल
- पर्यटन उद्यमियों का कहना है कि केंद्र सरकार पहले इंटरनेशनल फ्लाइट और पूरे देश में ट्रेनों का संचालन शुरू कर दे, उसके बाद ताजमहल को खोलना ठीक रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यटन उद्यमियों का एक बड़ा वर्ग ऐसा है जो मानता है कि जब सभी दुकान और बाजार खुले हुए हैं तो ताजमहल को भी पर्यटकों के लिए खोल देना चाहिए। ऑफ सीजन होने के कारण पर्यटक अन्य खुले स्मारकों में गिनती भर ही आ रहे हैं। ताजमहल अगर अभी खोला जाता है तो कम से कम 6 महीने के बाद इसका असर नजर आ पाएगा।
संबंधित खबर- ताजमहल पर लौटेगी पर्यटन की बहार, जल्द खत्म हो सकता है मिसाल-ए-मोहब्बत के दीदार का इंतजार
'फ्लाइट व ट्रेनें शुरू हों तब खुले'
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहाल ने कहा कि केंद्र सरकार पहले इंटरनेशनल फ्लाइट और पूरे देश में ट्रेनों का संचालन शुरू कर दे, उसके बाद ताजमहल को खोलना ठीक रहेगा। जब पर्यटकों के आगरा आने के रास्ते ही बंद होंगे तो स्मारकों को खोलने का कोई फायदा नहीं। लोग कोरोना की बढ़ती संख्या को देखकर पहले ही बुरी तरह से डरे हुए हैं।
इस वक्त पर्यटकों के लिए अलग नीति बने
'ताज खुलने से अभी फायदा नहीं'
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजीव जैन ने कहा कि जब तक क्वारंटाइन के हर जिले में अलग-अलग नियम रहेंगे तब तक पर्यटक आने से कतराएंगे।शनिवार और रविवार को पूरी तरह लॉक डाउन के कारण घरेलू पर्यटक भी नहीं निकल रहे हैं। ताजमहल खुलने का फायदा तभी है जब ट्रेन, फ्लाइट और बसों का संचालन पूरी तरह से शुरू हो जाए।
'स्मारक खोले जाने चाहिए'
टूरिज्म गिल्ड के उपाध्यक्ष राजीव सक्सेना ने कहा कि जब सभी बाजार खोले जा चुके हैं। रात का कर्फ्यू भी हटाया जा चुका है तो फिर ताजमहल खुलने में ही क्या दिक्कत है। ताजमहल को अभी से खोलेंगे, तब जाकर 6 महीने बाद पर्यटकों की पूछताछ और लोगों का रुझान आना शुरू होगा। ताजमहल सहित सभी स्मारकों को तत्काल खोल दिया जाए।