फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unknown vehicle trampled cyclist mother-son painful death father condition critical

मैनपुरी: साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मां-बेटे की दर्दनाक मौत, पिता की हालत गंभीर 

Fri, 08 Apr 2022 04:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Apr 2022 04:37 PM IST
सार

कस्बा कुरावली में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा बृहस्पतिवार रात को हुआ। 

विज्ञापन
Unknown vehicle trampled cyclist mother-son painful death father condition critical
बीकानेर में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात गांव अशोकपुर खटकानी के पास साइकिल सवार दंपती और बच्चे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तीनों गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल मां बेटे ने आगरा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं मृतका के पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


कुरावली क्षेत्र के गांव सराय लतीफ निवासी बालक राम (40) बृहस्पतिवार को पत्नी सावित्री देवी (36) व चार वर्षीय पुत्र ऋषभ के साथ गांव हाफिजपुर आए था। रात को करीब 8:30 तीनों लोग साइकिल पर सवार होकर वापस सराय लतीफ लौट रहे थे। साइकिल जब जीटी रोड पर गांव अशोकपुर खटकानी के पास पहुंची, तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल हो गए थे तीनों 

हादसे में दंपती और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहां से घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चार वर्षीय ऋषभ और सावित्री देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं बालक राम की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में मां बेटे की मौत की खबर मिलते ही रिश्तेदार व हितैषी आगरा के लिए रवाना हो गए। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed