{"_id":"6186c3805c8dd049f148c9cb","slug":"unknown-vehicle-trampled-bike-rider-woman-died-mainpuri-news-agr513771424","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने रौंदे बाइक सवार, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने रौंदे बाइक सवार, महिला की मौत
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना क्षेत्र में गांव अशोकपुर के पास शुक्रवार की रात बाइक सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जनपद एटा के थाना सिढपुरा क्षेत्र के गांव नगला भिखारी निवासी अमरपाल शुक्रवार को अपनी सास के घर सुदर्शन नगर जनपद एटा गया था। शाम करीब सात बजे सास किरण देवी (42) पत्नी बाबूराम को बाइक पर साथ लेकर गांव लौट रहा था। बाइक जब थाना क्षेत्र में गांव अशोकपुर के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
हादसे में किरण देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अमरपाल घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने किरण को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। देररात परिजन भी आ गए।