फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unknown vehicle hits bike, young man dies

Agra News: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Tue, 23 Sep 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle hits bike, young man dies
सोरोंजी। कासगंज रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास सोमवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मोहल्ला रामसिंहपुरा निवासी हिमालय तिवारी उर्फ लालू (33) पुत्र संजय तिवारी सोमवार रात बाइक से घर जा रहा था। तभी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। उसके सिर, सीने और पैर में चोटें आईं। सूचना मिलने पर परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। परिजन घर लेकर आ रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे फिर से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि हिमालय तिवारी निजी टैक्सी वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी व दो छोटे बच्चे हैं।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि परिजन की ओर से मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed