आगरा: मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजता है अनजान युवक, तनाव में छात्रा, डीजीपी से शिकायत
- दोस्ती से मना करने पर छात्रा के मोबाइल पर भेजे अश्लील वीडियो
- आईजी आफिस में दिया प्रार्थना पत्र, सामाजिक कार्यकर्ता ने किया डीजीपी को ट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में रहने वाली छात्रा पर एक युवक ने कॉल करके दोस्ती करने का दबाव बनाया। छात्रा के मना करने पर धमकी देना शुरू कर दिया। मोबाइल पर मैसेज और अश्लील वीडियो भेजने लगा। इससे छात्रा दहशत में आ गई।
पीड़ित छात्रा ने दो महीने पहले महिला हेल्प लाइन पर शिकायत की। कॉल आने बंद नहीं होने पर पीड़िता ने सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से आईजी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया। मामले की शिकायत डीजीपी को भी ट्वीट की गई है।
छात्रा के मोबाइल पर एक साल पहले अंजान नंबर से एक कॉल आया था। कॉल रिसीव करने पर एक युवक ने बात की। मगर, गलत नंबर होने पर छात्रा ने फोन काट दिया। इसके बाद युवक उसे कॉल करने लगा। दोस्ती का दबाव बनाया। मगर, उसने मना कर दिया। अब युवक कॉल करके परेशान कर रहा है।
बदनामी के डर से पुलिस से नहीं की शिकायत
छात्रा ने बदनामी के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की। आरोपी युवक जनवरी से छात्रा को मैसेज कर रहा है। उसे वाट्सएप कॉल करने शुरू कर दिए। इस पर छात्रा ने नंबर ब्लॉक कर दिया। मगर, युवक दूसरे नंबर से कॉल करने लगा। अब युवक उसे अश्लील वीडियो भेजता है। एक मिनट बाद ही डिलीट कर देता है। इससे पीड़िता तनाव में है।
पीड़िता ने जनवरी में महिला हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत की, लेकिन अब तक कॉल आने बंद नहीं हुए हैं। उसने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस से मदद मांगी। इस पर उन्होंने आईजी ऑफिस में छात्रा की शिकायत की। इसके साथ ही डीजीपी को भी ट्वीट किया है।
थाना पुलिस ने ली जानकारी
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रा से बात की गई थी। उसने बताया कि वह यह नहीं चाहती कि पुलिस उसे घर आए। इसलिए पुलिस सीधे युवक पर कार्रवाई कर दे। छात्रा ने महिला हेल्प लाइन 1090 पर शिकायत दर्ज करा रखी है।
इस पर हेल्पलाइन प्रभारी से बात की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी के बारे में पता किया जा रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छात्रा ने व्हाट्स एप पर वीडियो और मैसेज के स्क्रीन शॉट भेजे हैं।