फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   university; x

विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 18 मार्च से

Sun, 05 Mar 2017 01:15 AM IST
विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 18 मार्च से
विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 18 मार्च से Updated Sun, 05 Mar 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
university; x
exam
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 18 मार्च से शुरू होंगी। दो माह तक चलेंगी। आखिरी परीक्षा 18 मई को है। परीक्षा का कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। 
विज्ञापन

 कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। परीक्षाएं तीन पाली में होंगी। पहली पाली सुबह 7 से 10 बजे तक, दूसरी पाली पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, तीसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी। करीब आठ लाख परीक्षार्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। संस्थागत 6.90 लाख परीक्षार्थियों ने फार्म भरे हैं। कुछ छात्र-छात्राओं के फार्म भरे जाने की प्रक्रिया अभी तक चल रही है। 
विज्ञापन

 कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित ने बताया कि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण जल्द कर दिया जाएगा। गत सत्रों की परीक्षा में जिन केंद्रों पर अनियमितता पाई गई थी, उनको केंद्र नहीं बनाया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि 30 जून तक मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए जाएं, जिससे नया सत्र जुलाई से शुरू हो सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन


34 विषयों की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी
चालू शैक्षणिक सत्र में 34 विषयों की परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई जाएगी। ओएमआर शीट पर आधारित प्रश्नपत्रों को हल करने की अधिकतम सीमा दो घंटे निर्धारित की गई है। 

ये निर्देश भी जारी किए गए 
बीएम, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष के परीक्षार्थी वर्ष 2017 की मुख्य परीक्षा में नवीन पाठ्यक्रम और पैटर्न के अनुसार ही परीक्षा देंगे। वर्ष 2014 व 2015 के छात्र री-एग्जाम और पूर्व छात्र, प्रथम वर्षों की परीक्षा पुराने पाठ्यक्रम और पैटर्न के अनुसार देंगे। बीएम, बीएससी, बीकॉम द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों के लिए भी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की नियम लागू होंगे। 


आवासीय संस्थानों के सत्र नियमित होंगे 
आगरा (ब्यूरो)। विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों के सत्र भी नियमित होंगे। परीक्षा समिति ने मई-जून की सभी सेमेस्टर परीक्षाओं को समयबद्ध कार्यक्रम के अनुसार कराने का निर्णय लिया है। परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों और निदेशकों से कहा है कि वह संबंधित पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के परीक्षक पैनल 10 मार्च तक उप कुलसचिव, गोपनीय कार्यालय को उपलब्ध करा दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed