फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University: The process of web registration will start from June 15

विविः 15 जून से शुरू होगी वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

Fri, 03 Jun 2022 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
University: The process of web registration will start from June 15
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 जून से शुरू की जाएगी। स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम की 200 रुपये और परास्नातक के लिए 300 रुपये फीस निर्धारित की गई है। बृहस्पतिवार को परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक हुई। वह ऑनलाइन जुड़े। बैठक में वेब रजिस्ट्रेशन की फीस स्नातक और परास्नातक स्तर पर 100-100 रुपये बढ़ाने पर सहमति बनी। पहले वेब रजिस्ट्रेशन के लिए स्नातक स्तर पर 100 और परास्नातक स्तर पर 200 रुपये फीस थी। प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार या मंगलवार तक विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक स्तर पर शुरू किए जा रहे पाठ्यक्रमों के लिए भी छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय में अनिवार्य रूप से वेब रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन

बैठक में कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव, सहायक कुलसचिव ममता सिंह, गृह विज्ञान संस्थान की निदेशक प्रो. अचला गक्खड़, प्रो. पीके सिंह बृहस्पति भवन में भौतिक रूप से उपस्थित हुए। प्रवेश समिति के बाकी सदस्यों में डॉ. अनुराधा गुप्ता, डॉ. यशपाल, डॉ. निर्मला यादव, डॉ. जैसवार गौतम ऑनलाइन जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के संबद्ध कॉलेजों व आवासीय इकाई में संचालित बीएससी कृषि, एलएलबी, एलएलएम, एमएड, बीपीएड और एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा कराई जाएगी। वहीं, आवासीय इकाई के संस्थानों और विभागों में संचालित जिन पाठ्यक्रमों में सीट की अपेक्षा दोगुने या उससे अधिक आवेदन प्राप्त होंगे, उनमें प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। दोगुने से कम आवेदन प्राप्त होने पर मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जाएगा।

प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया 25 अगस्त तक चलाने का प्रस्ताव दिया गया है। सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को वेब रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed