फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University's main examinations now from April 30, postponed by four days

विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं अब 30 अप्रैल से, चार दिन टाला

Wed, 20 Apr 2022 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
University's main examinations now from April 30, postponed by four days
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष और परास्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। नए कार्यक्रम के अनुसार मुख्य परीक्षाएं 30 अप्रैल से कराई जाएंगी और 18 जून तक चलेंगी। विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (औटा) की मांग कि मुख्य परीक्षाएं शासनादेश के अनुरूप जून में कराई जाएं, पर विचार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम 14 अप्रैल को जारी किया गया था, उसके अनुरूप परीक्षाएं 26 अप्रैल से 14 जून तक होनी थीं। परीक्षा कार्यक्रम पर सवाल खड़े होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्राचार्यों के साथ बैठक की। कुछ प्राचार्यों ने परीक्षा टालने व कुछ ने निर्धारित कार्यक्रम पर परीक्षा कराने का सुझाव दिया। परीक्षा तीन के बजाय दो पाली में कराने का भी सुझाव दिया गया था।
विज्ञापन

नए कार्यक्रम में मुख्य परीक्षा शुरू होने की तारीख को महज चार दिन टाला गया है। परीक्षाओं का आयोजन तीन पाली में ही किया जाएगा। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव के मुताबिक प्रत्येक पाली की परीक्षा दो घंटे की होगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली 11:30 से 01:30 बजे तक और तीसरी पाली की परीक्षा दोपहर 03:00 से शाम 05:00 बजे तक होगी। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का कार्यक्रम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओएमआर शीट आधारित परीक्षा के प्रश्नपत्र में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें से 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। लिखित परीक्षा वाले प्रश्नपत्रों में कुल 10 प्रश्न पूछे जाएंगे, इनमें से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर पूछे जाएंगे।

औटा के महामंत्री डॉ. भूपेंद्र सिंह चिकारा का कहना है कि मुख्य परीक्षा के आयोजन में विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी मनमर्जी कर रहा है। किसी शिक्षक से परीक्षा के बारे में राय नहीं ली गई, प्राचार्योँ का सुझाव माना नहीं गया। परीक्षा समिति में निर्णय लिया जाना चाहिए था, उसमें प्रकरण रखा नहीं गया। नियम विरुद्ध तरीके से मुख्य परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा की अवधि में बीए, बीएससी व बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर की कक्षाएं नहीं लग पाएंगी। मामले की शिकायत कुलाधिपति, उच्च शिक्षामंत्री और अन्य उच्च अधिकारियों से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed