फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University: Only original degrees up to 2020 will be given

विविः वर्ष 2020 तक की मूल डिग्री ही दी जाएगी

Sun, 30 Jan 2022 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
University: Only original degrees up to 2020 will be given
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से उन वर्षों की प्रोविजनल डिग्री नहीं दी जाएगी, जिनका दीक्षांत समारोह हो चुका है। वर्ष 2020 तक की मूल डिग्रियां ही दी जाएंगी। प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के निर्देश पर परीक्षा विभाग में इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि वह इससे पहले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में थे, वहां भी जिन वर्षों का दीक्षांत समारोह हो चुका था, उसमें प्रोविजनल डिग्री नहीं दी जाती थीं। यहां पहले से व्यवस्था चल रही थी। कुलपति के आदेश पर व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। 10 दिन के अंदर आदेश जारी करने की योजना है। उनका कहना है कि मूल डिग्री जारी करने में अभी कुछ समय लग जाता है, जल्दी के चक्कर में छात्र-छात्राएं प्रोविजनल डिग्री की मांग करते हैं। यह तत्काल बन जाती है। ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी कि आवेदन के अधिकतम दो हफ्ते के अंदर छात्र-छात्राओं को मूल डिग्री उनके पते पर भेज दी जाए। प्रोविजनल डिग्री के लिए आवेदन ही नहीं लिए जाएंगे। महज वर्ष 2021 की प्रोविजनल डिग्री बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed