फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University examinations will run from 29 April to 31 May

Agra News: 29 अप्रैल से 31 मई तक चलेंगी विश्वविद्यालय परीक्षाएं

Tue, 25 Apr 2023 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
University examinations will run from 29 April to 31 May
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक परीक्षाओं के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 29 अप्रैल से 31 मई तक संचालित होगी। परीक्षा कार्यक्रम जारी होते ही जिले के महाविद्यालयों में परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम और तृतीय सेमेस्टर तथा एमए, एमएससी, एमकॉम प्रथम और सप्तम सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा 29 अप्रैल से शुरू होकर 31 मई तक चलेगी। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद जिले के महाविद्यालयों में हलचल तेज हो गई है। जिन कॉलेजों में अभी तक छात्र दिखाई नहीं देते थे वहां अब छात्र-छात्राओं की भीड़ परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए पहुंच रही है।
विज्ञापन

परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी महाविद्यालयों द्वारा व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को दी जा रही है। वहीं परीक्षा को लेकर छात्र भी चिंतित हो चले हैं। अब बचे हुए चार दिनों में उन्हें परीक्षा को लेकर विशेष तैयारियां करनी पड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed