फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unique protest against the municipal corporation... 'Aarti' performed after worshipping a pothole.

Agra News: निगम के खिलाफ अनोखा विरोध...गड्ढे का पूजन कर उतारी आरती

Sat, 08 Aug 2026 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Unique protest against the municipal corporation... 'Aarti' performed after worshipping a pothole.
लोहामंडी में गड्ढे की पूजा कर प्रदर्शन करते सपा नेता।
आगरा। लोहामंडी के आलमगंज में पानी की टंकी के सामने हुए चार फीट गहरे गड्ढे को एक दिन बाद भी न भरने पर सपा नेताओं ने शुक्रवार को नगर निगम के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया। सपा नेता विनय अग्रवाल, सतीश चाहर और पूर्व पार्षद राजपाल यादव ने गड्ढे का पूजन कर आरती उतारी और फूल अर्पित किए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने गड्ढे से प्रार्थना करते हुए कहा कि जनता पर कृपा करना, किसी को नुकसान मत पहुंचाना। विनय अग्रवाल ने कहा कि सड़कें खोखली हो चुकी हैं। स्मार्ट सिटी में एक हजार करोड़ रुपये बर्बाद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद राजपाल यादव ने कहा कि नगर निगम कार्यालय के सामने गड्ढा है लेकिन एक दिन बाद भी नहीं भरा गया। पूरे शहर की सड़कें गड्ढे में समा गई हैं। इस दौरान टीटू पंडित, मौनी पारेख, अशफाक अहमद, राजकुमार माहौर, मोहित यादव, हिमांशु यादव, पंकज गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed