फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Sports Minister Anurag Thakur will be present as the chief guest in MP sports events agra

आगरा: सांसद खेल स्पर्धा के फाइनल 29 नवंबर को, केंद्रीय खेल अनुराग ठाकुर करेंगे शिरकत

Fri, 26 Nov 2021 09:43 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Nov 2021 09:43 AM IST
सार

आगरा जिले में 21 नवंबर को शुरू हुई सांसद खेल स्पर्धा के फाइनल 29 नवंबर को होंगे। स्पर्धा के विजेता और उपविजेताओं को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर पुरस्कार प्रदान करेंगे। 

विज्ञापन
Union Sports Minister Anurag Thakur will be present as the chief guest in MP sports events agra
केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर

विस्तार

आगरा में सांसद खेल स्पर्धा के सभी खेलों के फाइनल 29 नवंबर को होंगे। फाइनल में मुख्य अतिथि केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर होंगे। वे विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे। सांसद खेल स्पर्धा 21 नवंबर को शुरू हुई थी, जिसका शुभारंभ केंद्रीय विधि मंत्री किरन रिजिजू ने किया था। 

विज्ञापन


बृहस्पितवार को सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि सांसद खेल स्पर्धा के पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी तहसीलों से विजेता और उपविजेता टीमों के बीच कबड्डी, वॉलीबॉल, 100 मीटर, 400 मीटर लम्बी कूद आदि खेलों के फाइनल होंगे। फाइनल प्रतियोगिताएं सुबह 9 बजे से शुरू होंगी।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की मांग
सांसद खेल स्पर्धा शुरू होने से दो दशक से चल रही अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की मांग फिर जोर पकड़ने लगी है। खेल संघों और खिलाड़ियों में फिर उम्मीद जागी है। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधि प्रयास करें तो अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की मांग पूरी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद खेल स्पर्धा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी खिलाड़ियों के दमखम को देखा। क्रिकेट, निशानेबाजी, बैडमिंटन, टीटी आदि खेलों में आगरा देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दे रहा है। शहर के विकास और अंतरराष्ट्रीय स्तर शहर की पहचान होने से यहां अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की मांग अब पूरी होनी चाहिए। 

खेल मंत्री के सामने रखेंगे यह मांग : चाहर
फतेहपुर सीकरी लोकसभा के सांसद राजकुमार चाहर का कहना है कि खिलाड़ियों और खेल संघों की अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की मांग को गंभीरता से लिया जा रहा है। 29 नवंबर को सांसद खेल स्पर्धा में आ रहे केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के सामने इस मांग को रखा जाएगा। स्टेडियम का काम कुछ महीनों पर धरातल पर दिखेगा। हमारी कोशिश है कि स्टेडियम के लिए जमीन तलाश लें। हमारी यही पहली प्राथमिकता है। 

समिति का गठन कर दिक्कतें जानेंगे : बघेल
आगरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं केंद्रीय कानून एवं विधि राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के वह शुरू से ही पक्षधर रहे हैं। सांसद खेल स्पर्धा में शहर के खिलाड़ियों का जोश देखने के बाद यह निर्णय लिया है कि खेल संघों के पदाधिकारियों की एक समिति का गठन किया जाएगा। इसमें आने वाली दिक्कत की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद स्टेडियम के लिए नए सिरे से काम शुरू किया जाएगा। कोशिश है कि शहर को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed