{"_id":"6121541e8160a41e5c318544","slug":"union-minister-of-state-sp-singh-baghel-inaugurated-sursadan-auditorium-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: नई साज-सज्जा के साथ शुरू हुआ सूरसदन प्रेक्षागृह, केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: नई साज-सज्जा के साथ शुरू हुआ सूरसदन प्रेक्षागृह, केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण
Sun, 22 Aug 2021 12:59 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:59 AM IST
सार
सूरसदन में आगरा विकास प्राधिकरण ने मंच से लेकर कुर्सियों तक बदली हैं। ऑडिटोरियम को नया रंग रूप देने में तीन करोड़ की धनराशि व्यय की गई है।
विज्ञापन
सूरसदन प्रेक्षागृह का लोकार्पण करते केंद्रीय राज्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा का सबसे बड़ा सूरसदन प्रेक्षागृह शनिवार को नई साज सज्जा के साथ शुरू हो गया। लोकार्पण समारोह में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि आगरा सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है, यहां तीन हजार की क्षमता वाले एक और ऑडिटोरियम की आवश्यकता है।
विज्ञापन
सूरसदन में आयोजित लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आगरा सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है। सांस्कृतिक गतिविधियों से ही प्रतिभाएं निखरकर सामने आती हैं। ऐसे में आगरा जैसे धरोहर शहर को एक और ऑडिटोरियम की आवश्यकता है। समारोह में एमएसएमई के राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। एडीए के उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
दस माह से बंद था प्रेक्षागृह
सूरसदन में आगरा विकास प्राधिकरण ने मंच से लेकर कुर्सियों तक बदली हैं। ऑडिटोरियम को नया रंग रूप देने में तीन करोड़ की धनराशि व्यय की गई है। ऑडिटोरियम के खुलने पर कला प्रेमियों ने अच्छा कदम बताया।
विज्ञापन
नहीं आए मेयर
सूरसदन प्रेक्षागृह के लोकार्पण समारोह में महापौर नवीन जैन नहीं पहुंचे। एडीए द्वारा आमंत्रण पत्र में मेयर का नाम नहीं दिया था, जबकि उन्हें आमंत्रित किया गया था। राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने भी कार्यक्रम में शिरकत नहीं की।