फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Minister of State said- Agra will become the global center of food processing industry

UP: केंद्रीय राज्यमंत्री बोले-खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का वैश्विक केंद्र बनेगा आगरा,निर्यात की संभावना बढ़ेगी

Mon, 23 Jun 2025 09:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Jun 2025 09:08 AM IST
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने तीन दिवसीय फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगरा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का वैश्विक केंद्र बनेगा।

 

विज्ञापन
Union Minister of State said- Agra will become the global center of food processing industry
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का नया वैश्विक केंद्र आगरा बनेगा। यह मंच खाद्य उद्योग से जुड़ी सूझ-बूझ, परंपरा और नवाचार का संगम है। ये बातें केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहीं। उन्होंने रविवार को जेपी होटल में तीन दिवसीय फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को नई दिशा देने के लिए रावी इवेंट्स, चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन और एमएसएमई के सहयोग से प्रदेश का यह पहला फूड एक्सपो आयोजित हो रहा है। यहां 100 से अधिक ब्रांड्स ने प्रदर्शनी लगाई है। मसालों, मेवा, कन्फेक्शनरी, चॉकलेट सीरप, घी, पनीर, आइसक्रीम और पैकेजिंग कंपनियों ने अपने उत्पाद पेश किए हैं। पहले दिन 3000 से अधिक खाद्य व्यापारी व उद्यमी पहुंचे। प्रदर्शनी देखते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री बघेल ने कहा कि ऐसे नवाचार में गुणवत्ता और विविधता देखकर मैं स्वयं हैरान हूं।
विज्ञापन





 

द्वितीय सत्र को उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में अपार संभावनाएं हैं। काली मिर्च से लेकर अन्य मसालों की विदेशों में अधिक मांग है। जल्द ही प्रदेश में इंडस्ट्री फैसिलिटेशन काउंसिल की स्थापना की जाएगी। प्रदेश के सभी जिलों में इसके कार्यालय खुलेंगे। फुटवियर एवं लेदर उद्योग विकास परिषद के अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि भारतीय मसालों के क्षेत्र में आगरा राजधानी बनता जा रहा है। संयुक्त निदेशक एमएसएमई डॉ. आरके भारती ने विभागीय योजनाएं समझाईं और कहा कि आगरा में सीएफसी सेंटर लगाने का प्रयास है।

ये भी पढ़ें -  UP: पुलिस को दौड़ाया, पथराव में दो दरोगा समेत 12 घायल...आगरा में हुए बवाल की तस्वीरें; 142 लोगों पर केस दर्ज


 
विज्ञापन

सेल्फ लाइफ पर प्रोडक्ट की बिक्री निर्भर
खाद्य सुरक्षा पर आयोजित तृतीय सत्र में राजकोट से आए विशेषज्ञ दीप एन शाह ने कहा कि फूड की सेल्फ लाइफ पर ही हमारे प्रोडक्ट की बिक्री निर्भर करती है। सभी प्रिजर्वेटिव अच्छे नहीं होते हैं, लेकिन मानक के अनुसार प्रयोग किए गए प्रिजर्वेटिव गुणवत्ता को बनाए रखते हैं। फूड कलर के बारे में फोस्टेस्क ट्रेनिंग कार्यशाला में विशेषज्ञ पंकज कुमार ने बताया कि प्राकृतिक फूड कलर हानिकारक नहीं होते। लेकिन, कुछ लोग हानिकारक रंगों का प्रयोग करते हैं। जरा सी लापरवाही ब्रांड को धराशायी कर सकती है।

ये भी पढ़ें -  आशिक ने कर दी हद: शादीशुदा प्रेमिका के लिए 12 घंटे तक मौत के टॉवर पर बैठा रहा, इस शर्त पर उतरा नीचे


 
विज्ञापन

उमड़ी देर शाम तक भीड़
प्रदर्शनी के स्टॉलों पर लगे उत्पादों को देखने के लिए देर शाम तक भीड़ उमड़ी। हींग से लेकर आचार तक, माइक्रोवेव ओवन से लेकर आइसक्रीम तक उपलब्ध हैं। प्रमुख रूप से सलोनी, बी एन ग्रुप, भगत हलवाई, मुंशी पन्ना मसाला उद्योग, चौबे जी मसाले, धौलपुर फ्रेश, अजंता डेयरी, श्री दाऊजी मिष्ठान भंडार, वीजी क्राफ्ट, गुरुजी मसाले, डबल त्रिशूल, रसोई स्वाद आदि की स्टॉल्स पर देर शाम तक भीड़ उमड़ती रही।

ये भी पढ़ें -  UP Weather : गर्मी-उमस से जूझते लोगों के लिए अच्छी खबर, अगले तीन दिन भारी बारिश; तेज हवाएं भी देंगी राहत


 

इन्होंने भी व्यक्त किए विचार
- जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, लघु उद्योग भारती जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, उमेश गर्ग, संरक्षक अजय अग्रवाल बीएन, दिनेश राठौर, विष्णु कुमार गोयल, अध्यक्ष राजकुमार भगत, महासचिव अनुज सिंघल, मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल रावी, नितिन गोयल, विकास चतुर्वेदी, सीएस अनुज अशोक, सीए आरके जैन, आशीष गर्ग ने भी विचार व्यक्त किए।

 

निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा आज
- सोमवार को डायरेक्टर हार्टिकल्चर एवं फूड प्रोसेसिंग भानु प्रकाश राम, डिप्टी डायरेक्टर कौशल कुमार नीरज, कोल्ड चैन एंड वेयर हाउस ट्रेंड्स पर व्याख्यान देंगे। फूड प्रोसेसिंग उद्योग में निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा होगी। केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिक अनुसंधान संस्थान, मैसूर से वैज्ञानिक डॉ. खुशबू शर्मा और डॉ विजय लक्ष्मी एस तकनीक समझाएंगीं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट सुमित सक्सेना सूक्ष्म उद्यमियों को आइपीओ के बारे में बताएंगे। आईएफसीआई के डीजीएम राहुल अग्रवाल और प्रियंका चतुर्वेदी, ब्रांड डेवलपमेंट सत्र को मनोज शर्मा एवं सीएस अनुज अशाेक भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed