फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Minister of State Prof SP Singh Baghel said in agra DM MNREGA works should be investigated

विकास कार्यों में झोल: भाजपा मंत्री बोले- डीएम कराएं जांच, वर्षों से जमे सचिवों को हटाएं, विधायक भी नाराज

Wed, 12 Jul 2023 11:42 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Jul 2023 11:42 AM IST
सार

आगरा में कराए जा रहे विकास कार्यों में भाजपा नेताओं को ही झोल नजर आ रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि डीएम कार्यों की जांच कराएं। साथ ही वर्षों से जमे सचिवों को हटाएं। विधायक ने कहा कि घटिया गुणवत्ता वाली सड़कें बनाई जा रही हैं। 

विज्ञापन
Union Minister of State Prof SP Singh Baghel said in agra DM MNREGA works should be investigated
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेते मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मनरेगा में हुए कार्यों की जांच कराएं। डीएम कमेटी बनाएं। सीडीओ तय समय में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही वर्षों से पंचायतों में जमे सचिवों को हटाएं। प्रमाण-पत्र व पेंशन समय पर नहीं देने वाले सचिवों को निलंबित किया जाए। ये निर्देश मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने दिए। मौका था विकास भवन में जिला विकास और समन्वय समिति (दिशा) की समीक्षा का।

विज्ञापन


समिति अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह ने डीएम नवनीत सिंह चहल को मनरेगा में हुए कार्य व भुगतान की जांच के निर्देश दिए। साथ ही कच्चे कार्यों के साथ पक्के कार्यों को वरीयता देने की बात कही। ग्राम स्तर पर कराए जा रहे कार्यों का नियमित अनुश्रवण, सत्यापन और गुणवत्ता बेहतर रखने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- आगरा में नकली की भरमार: फल-फूल रहा नशे का कारोबार, पकड़ी गई थी पांच करोड़ की दवा, बांग्लादेश तक फैली जड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी विधायक चौ. बाबूलाल और एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बैठक में नई बनी सड़कों में घटिया गुणवत्ता के आरोप लगाए। छावनी क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने सड़कों की बिना अनुमति खुदाई की शिकायत की। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए अधिकारी समय से रिपोर्ट नहीं भेज रहे।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने डीएम को सड़कों की गुणवत्ता जांच के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान विधायक भगवान सिंह कुशवाह, छोटेलाल वर्मा, मेयर हेमलता दिवाकर, एमएलसी आकाश अग्रवाल, सीडीओ ए मनिकन्डन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य जैसा मामला: पत्नी को दिन-रात मेहनत कर पढ़ाया, बोली- तेरी मेरी बराबरी नहीं; डॉक्टर पर आया दिल
 

कानून बनाकर रोकी जाए जनसंख्या वृद्धि

विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 से 31 जुलाई तक जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए चीन की तरह कानून बनना चाहिए। बढ़ती महंगाई और संसाधनों पर बोझ बचने के लिए सीमित परिवार की मान्यता को बढ़ावा मिलना चाहिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि नसबंदी प्रोत्साहन के लिए महिला को 2000 रुपये व पुरुष को 3000 रुपये मिले रहे हैं। एसीएमओ डॉ. पीके शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः- यात्रीगण कृपया ध्यान दें: सात ट्रेन निरस्त, आठ का बदला रास्ता; घर से निकलने के पहले यहां देख लें लिस्ट
 

अंग्रेजी में रेट लिस्ट देख भड़के मंत्री

विकास भवन में बने जनसुविधा केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं की रेल लिस्ट अंग्रेजी में देख केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल अधिकारियों पर भड़क गए। डीएम को तत्काल हिंदी में सूची लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री ने कहा कि अंग्रेजी रेट लिस्ट को गरीब लाभार्थी कैसे समझ पाएगा। डीएम ने तत्काल अंग्रेजी में लिखे होर्डिंग व लिस्ट बदलवाने की बात कही।

यह भी पढ़ेंः- ताजमहल घूमने आए अजमेर के पर्यटकों से ठगी: ब्रांडेड बताकर 3500 में चादर तो 5600 रुपये में 11 किलो पेठा बेचा
 

आयुष्मान के मरीजों को मना नहीं करेंगे अस्पताल

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने मंगलवार शाम 7 बजे तक विकास भवन में आयुष्मान योजना में संबद्ध सभी निजी अस्पताल संचालकों संग बैठक की। निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड धारक मरीज को कोई भी निजी अस्पताल, जो संबद्ध है, इलाज से मना नहीं करेगा। यदि शिकायत आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने कहा जो आयुष्मान योजना में छूट व्यक्ति हैं, वह मुख्यमंत्री आरोग्य योजना में लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा जिनका नाम 2011 की जनगणना सूची में शामिल हैं। वह जनसुविधा केंद्र पर जाकर अपनी पात्रता का सत्यापन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed