फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Minister Kiren Rijiju Slams Rahul Gandhi Over China Tweet

पलटवार: केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कसा राहुल पर तंज, बोले- सीमा सुरक्षा के बारे में नहीं है कोई जानकारी

Mon, 22 Nov 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 22 Nov 2021 12:08 AM IST
सार

आगरा में सांसद खेल स्पर्श के तहत मैराथन दौड़ का उद्घाटन करने आए केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने राहुल गांधी के ट्वीट पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों की राहुल गांधी को जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Union Minister Kiren Rijiju Slams Rahul Gandhi Over China Tweet
आगरा: किरन रिजिजू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरन रिजिजू ने राहुल गांधी के चीन में घुसपैठ वाले ट्वीट पर तंज कसा है। आगरा में मैराथन दौड़ की शुरुआत करने पहुंचे मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को सीमा सुरक्षा के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सीमावर्ती क्षेत्रों में चीन के उल्लंघन पर उनके सवालों का जवाब देना राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करना होगा। यह एक संवेदनशील मुद्दा है। राहुल गांधी को सीमा सुरक्षा और अन्य संवेदनशील मामलों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


देश के लिए अच्छा नहीं होगा
रिजिजू ने आगरा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर हम राहुल गांधी के सवालों का जवाब देना शुरू कर दें, तो यह देश के लिए अच्छा नहीं होगा। राहुल गांधी के शब्दों का कोई मतलब नहीं है और हमें उनकी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। मंत्री एक सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर चीन की कॉलोनी-निर्माण गतिविधि को लेकर केंद्र पर कांग्रेस नेता के हमले पर उनके विचार थे। रिजिजू आगरा में 'सांसद खेल स्पर्श' के तहत आयोजित मिनी मैराथन 'रन फॉर ग्रीनरी' का उद्घाटन करने आए थे। उन्होंने सुबह आगरा कॉलेज खेल मैदान से मिनी मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में सैकड़ों छात्र, एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड, खिलाड़ी, एनजीओ कार्यकर्ता और आगरा के कई लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


देश के लिए करना है काम
रिजिजू ने कहा कि अगर सरकार राहुल गांधी के सवालों का जवाब देना शुरू कर देती है तो वह अपना काम नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि हमें देश के लिए काम करना है। तीन कृषि विधेयकों को निरस्त करने पर उनके विचारों के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस विषय पर किसी और टिप्पणी की आवश्यकता नहीं है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही इस मामले पर एक महत्वपूर्ण घोषणा कर चुके हैं। आगरा के वकीलों की शहर में एक उच्च न्यायालय की पीठ की स्थापना की मांग के बारे में बात करते हुए रिजिजू ने कहा कि कोई भी कार्रवाई करने से पहले मामले का अध्ययन किया जाएगा। रिजिजू ने मिनी मैराथन में भाग लेने वालों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश बहुत आगे जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में सांसद खेल स्पर्धा शुरू: केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने दिखाई हरी झंडी, मैराथन में दौड़े हजारों लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed