फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unidentified Man’s Body Found Near Shahdara Cut in Agra

आगरा न्यूज: शाहदरा कट पर मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

Tue, 13 Oct 2026 12:21 PM IST
Dhirendra Singh अवधेश भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
अवधेश भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 13 Oct 2026 12:21 PM IST
सार

आगरा के शाहदरा कट के पास सर्विस रोड पर मंगलवार तड़के अर्धनग्न अवस्था में अज्ञात युवक का शव मिला। पुलिस ने मौके पर जांच और साक्ष्य संकलन कराया, लेकिन पहचान नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

विज्ञापन
Unidentified Man’s Body Found Near Shahdara Cut in Agra
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में शाहदरा कट के पास सर्विस रोड पर मंगलवार सुबह तड़के एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह तड़के करीब तीन बजे टेढ़ी बगिया निवासी अरमान ने सर्विस रोड पर शव पड़े होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक अर्धनगन युवक मृत अवस्था में मिला। प्रथम दृष्टया वह कई दिनों से अस्वच्छ अवस्था में था।
विज्ञापन


साक्ष्य संकलन के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया गया। इसके बाद शव के फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के साथ ही स्थानीय लोगों को दिखाकर पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed