फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unhappy with the birth of a daughter, her in-laws are harassing her.

Agra News: बेटी पैदा होने से नाखुश ससुरालीजन कर रहे प्रताड़ित

Sun, 15 Sep 2024 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 15 Sep 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Unhappy with the birth of a daughter, her in-laws are harassing her.
मैनपुरी। दहेज की मांग के बीच बहू ने जब एक बेटी को जन्म दिया तो बेटे की चाह रखने वाले ससुरालीजन नाखुश हो गए। महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दूसरे बच्चे का जबरदस्ती गर्भपात करा दिया। प्रताड़ना से परेशान कोतवाली क्षेत्र के राजीव गांधी नगर निवासी पीड़िता ने ससुरालीजन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राजीव गांधी नगर निवासी सरिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 29 अप्रैल 2017 को राहुल निवासी नगला कमले जनपद एटा के साथ हुई है। शादी के कुछ समय बाद ही दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी। मायके से रुपये लाने का दबाव बनाते हुए परेशान किया जाने लगा। कुछ समय बाद जब उसने एक पुत्री को जन्म दिया तो बेटे की चाह रखने वाले ससुरालीजन और नाराज हो गए। इसके बाद उसे भूखा प्यासा रखा जाने लगा और आए दिन पिटाई की जाती थी। दो बार ससुरालीजन ने उसका गर्भपात कराया। तीसरी बार 28 जून 2023 को गर्भपात कराने पर जब हालत बिगड़ी तो ससुरालीजन वहां से चले गए। उसने मायके वालों को बुलाया, तब आगरा में उसका उपचार कराया गया। इस घटना के बाद भी पति उसे मिन्नत कर ससुराल ले गया।
विज्ञापन

लेकिन ससुरालीजन की प्रताड़ना लगातार जारी रही। उसने ससुर से मायके वालों से उधार लिए गए रुपये वापस करने की बात कही तो पति राहुल, नंदोई नरेंद्र, ननद नीलेशा, सास शकुंतला और ससुर सत्यपाल ने उसकी पिटाई की। उसकी पसलियों में फ्रैक्चर हो गया। 14 जुलाई 2024 को वह मायके में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने आई। 19 को पति लेने आया और रास्ते में छोड़ कर चला गया। जब वह परिजन के साथ ससुराल पहुंची तो पति व दो अन्य लोगों ने उन्हें व मां को पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर ने लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इस घटना के बाद धुमरी चौकी पर समझौता हो गया। 11 सितंबर को पति मायके आया और धमकी दी कि जो भी शिकायतें की हैं वह वापस लो नहीं तो जान से मार देगा। कोतवाली पुलिस ने आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed