{"_id":"6251d7e1b6c0e01235321f1d","slug":"underpass-contruction-soon-ahroli-crossing-kasganj-news-agr529775175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहरौली क्रॉसिंग पर जल्द बनेगा अंडर पास, 8 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहरौली क्रॉसिंग पर जल्द बनेगा अंडर पास, 8 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज जंक्शन के समीपवर्ती गांव अहरौली के लोगों को अब रेलवे क्रॉसिंग से शीघ्र निजात मिलेगी। यहां रेलवे ने अंडरपास बनाने की मंजूरी दी है। अब अंडरपास बनाने के लिए विभागीय प्रक्रिया तेजी से बढ़ रही है। अहरौली के लोग रेलवे के इस निर्णय से खुश हैं। जल्द ही उन्हें रेलवे क्रॉसिंग की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।
अहरौली ग्राम पंचायत शहर से जुड़ी हुई ग्राम पंचायत है। इस ग्राम पंचायत में करीब आठ हजार की आबादी रहती है। गांव के लोगों को प्रतिदिन ही शहर में कामकाज के लिए, कारोबार के लिए आना पड़ता है। रेलवे फाटक बार-बार बंद रहने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जंक्शन की समीपवर्ती क्रॉसिंग होने के कारण यहां फाटक बार-बार बंद होता है। क्योंकि आने-जाने वाली ट्रेनों के अलावा शंटिंग के दौरान भी रेल फाटक को बंद किया जाता है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानियां हो रहीं थीं। गांव के लोग काफी समय से समस्या के समाधान की मांग उठा रहे थे। रेलवे की अंडरपास बनाने की मंजूरी के बाद अब लोगों को समस्या के शीघ्र समाधान की उम्मीद है।
क्या बोले लोग-
- रेलवे क्रॉसिंग के कारण काफी दिक्कतें होतीं थीं। बीमारी की स्थिति में भी मरीजों को अस्पताल लाने ले जाने में दिक्कतें होती थीं। अब अंडरपास बनने पर इनसे निजात मिलेगी। - आसमां बारसी, समाजसेवी, अहरौली।
विज्ञापन
- रेलवे को अंडरपास बनाने का निर्णय पहले लेना चाहिए था। निर्णय लेने में काफी देर कर दी, लेकिन देर से ही सही अब समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। - रोहतास प्रेमी, अहरौली।
- ग्रामीण काफी समय से रेलवे क्रॉसिंग की समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे। बार-बार फाटक बंद होने से समस्या होती थी। समस्या के समाधान की दिशा में अच्छा कदम उठाया है। - शिवानंद, अहरौली।
- रेलवे ने अहरौली के गेट संख्या 250 पर अंडरपास बनाने की मंजूरी दी है। उसके निर्माण की प्र्रक्रिया में विभागीय कार्रवाई संचालित है। - राजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, इज्जतनगर, कासगंज।