फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uncontrolled truck created chaos on Agra-Delhi highway broke railing and entered temple

UP: आगरा-दिल्ली हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक ने मचाई तबाही, रेलिंग तोड़ मंदिर में घुसा; बाल-बाल बचे लोग

Mon, 11 Nov 2024 02:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Nov 2024 02:17 PM IST
सार

आगरा-दिल्ली हाईवे पर सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में यहां खड़े लोग बाल-बाल बच गए। 

 

विज्ञापन
Uncontrolled truck created chaos on Agra-Delhi highway broke railing and entered temple
आगरा-दिल्ली हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा चौराहे पर अनियंत्रित ट्रक की रफ्तार ने लोगों के होश उड़ा दिए। ट्रक तेज गति से हाईवे से किनारे की ओर दौड़ा।  इस दौरान वहां खड़े लोग बाल-बाल बच गए। ट्रक चौराहे पर स्थित मंदिर में जा घुसा। हादसे में मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन




ये घटना सिकंदरा चौराहे पर सोमवार सुबह की है। लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक उनकी तरफ दौड़ा तो हाथ पांव फूल गए। लोगों ने खुद को बचाने के लिए दौड़ लगा दी। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है, लेकिन मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन


गनीमत ये रही कि लोगों ने समय रहते वहां से दौड़ लगा दी। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रक में धान लदा हुआ था, जो सिकंदरा बोदला रोड पर बिखर गया। इसकी वजह से ये मार्ग अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने इस मार्ग से वाहनों को डायवर्ट करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed