{"_id":"6ab50d535e645544e601d598","slug":"uncontrolled-loader-hit-bike-and-car-in-agra-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू लोडर का कहर: कार और बाइक को मारी टक्कर, 20 मीटर तक घसीटे दोनों वाहन; भीड़ ने दबोचा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू लोडर का कहर: कार और बाइक को मारी टक्कर, 20 मीटर तक घसीटे दोनों वाहन; भीड़ ने दबोचा चालक
Thu, 24 Sep 2026 05:15 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 24 Sep 2026 05:15 PM IST
सार
लोडर वाहन ने सड़क किनारे खड़ी कार और बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन करीब 20 मीटर तक घिसटते चले गए। भीड़ ने चालक को दबोचकर पुलिस को साैंप दिया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना थाना में बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार लोडर ने सड़क किनारे खड़ी कार और बाइक को टक्कर मार दी। दोनों वाहनों को करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। कार लोहे के हाइट बैरियर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। लोडर के पहियों में लोहे का गार्डर फंसने से वह रुक गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
हादसा दोपहर करीब दो बजे 100 फुटा रोड से टेढ़ी बगिया की ओर टाइल्स से भरा लोडर सीएनजी पंप के पीछे जाने वाले रास्ते की ओर मुड़ा। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी कालिंदी विहार निवासी ऋषि परिहार की कार और नवीन यादव की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन करीब 20 मीटर तक घिसटते चले गए। कार आगे लगे हाइट बैरियर से जा भिड़ी।
विज्ञापन
लोडर का ऊपरी हिस्सा लोहे के गार्डर से टकराकर करीब 10 मीटर दूर जा गिरा। गार्डर अगले पहियों में फंसने से लोडर आगे नहीं बढ़ सका। बुधवार से बंबा रोड पर प्राचीन जाहरवीर बाबा का मेला चल रहा है। ऐसे में लोडर के आगे बढ़ने पर बड़ा हादसा हो सकता था।
एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि चालक ने अपना नाम शाहबुद्दीन बताया है। वह राजस्थान का रहने वाला है। नशे में होने की आशंका पर उसका मेडिकल कराया जा रहा है। ट्रक को कब्जे में लेकर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।